फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Job In Bihar Police

बिहार पुलिस चालक पदों के लिए बंपर भर्ती, करें जल्दी अप्लाई

Wed, 31 Aug 2016 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
Job In Bihar Police

केंद्रीय चयन परिषद बिहार ने 1,500 से ज्यादा पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसके तहत चालक सिपाही के पदों को भरा जाएगा। निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2016 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

 

पदों की संख्या 1577
पद का नाम चालक सिपाही
स्थान बिहार
अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2016

 

श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य 716
अनुसूचित जाति 297
अनुसूचित जनजाति 28
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 285
पिछड़ा वर्ग 200
पिछड़े वर्ग की महिला 51
कुल 1577

शैक्षणिक योग्यता
निर्धारित पदों के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से इंटरमीडियट (10+2) परीक्षा में उत्तीर्ण अथवा समकक्ष शैक्ष‌णिक योग्यता होनी चाहिए।

विज्ञापन

आयु सीमा इस प्रकार से है-

श्रेणी आयु सीमा
सामान्य 18 से 30 वर्ष
पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग 18 से 33 वर्ष
अनुसूचित जाति    और जनजाति वर्ग 18 से 35 वर्ष

वेतनमान
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह और 2,000 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क
निर्धारित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग को 450 रुपये तथा अन्य सभी आरक्षिच वर्ग को 112 रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार दिये गये आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड कर उस भरें। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र की प्रतियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2016 निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया
निर्धारित पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच-माप परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए किसी भी प्रकार के लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed