फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JMI Recruitment: Multiple Non-Teaching Vacancies Announced, Salary Ranges from 18,000 to 2.9 Lakh

JMI Job: जामिया में नॉन-टीचिंग पदों पर ढेरों नौकरियां, वेतन 18,000 से 2.90 लाख तक; जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sun, 06 Jul 2025 11:50 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 06 Jul 2025 11:50 AM IST
सार

JMI Jobs: जामिया में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। चयनित अभ्यर्थियों को शानदार वेतन मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
JMI Recruitment: Multiple Non-Teaching Vacancies Announced, Salary Ranges from 18,000 to 2.9 Lakh
Jami Millia Islamia, JMI - फोटो : X (@jmiu_official)

विस्तार

JMI Recruitment: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), दिल्ली ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। संस्थान कुल 143 पदों को भरने जा रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत जिन पदों को भरा जाएगा उनमें क्लर्क, असिस्टेंट, टेक्निकल स्टाफ, लैब अटेंडेंट, लाइब्रेरियन और अन्य प्रशासनिक व सहायक श्रेणियों के पद शामिल हैं। आवेदन फॉर्म जामिया की आधिकारिक वेबसाइट www.jmi.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

इस भर्ती के तहत कुल 143 पद भरे जाएंगे, जिनमें मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 60 पद, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के 60 पद, डिप्टी रजिस्ट्रार के 2 पद, सेक्शन ऑफिसर के 9 पद और असिस्टेंट के 12 पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं पास, ग्रेजुएशन डिग्री या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा भी पदों के अनुसार अलग-अलग है, जिसमें अधिकतम आयु 40 से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 18,000 रुपये से 2,09,200 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। 

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए पद और श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क तय किया गया है। डिप्टी रजिस्ट्रार पद के लिए सामान्य वर्ग (UR) और ओबीसी (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जबकि एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

अन्य पदों जैसे कि सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए UR/OBC वर्ग के लिए 750 रुपये, एससी/एसटी वर्ग के लिए 350 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों को पूरी तरह से शुल्क में छूट दी गई है यानी उनके लिए आवेदन निःशुल्क है।

विज्ञापन

ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर, सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (self-verified) प्रतियों के साथ नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा:

भर्ती और पदोन्नति (गैर-शिक्षण) अनुभाग, द्वितीय तल
रजिस्ट्रार कार्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया
मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग
जामिया नगर, नई दिल्ली - 110025

पढ़ें आधिकारिक नोटिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed