JKSSB SI Answer Key 2022: जम्मू-कश्मीर एसआई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
JKSSB SI Answer Key 2022: जिन उम्मीदवारों ने जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित की गई एसआई भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKSSB SI Answer Key 2022: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने राज्य में सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
JKSSB SI Answer Key 2022: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
जिन उम्मीदवारों ने जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित की गई एसआई भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 28 से 31 मार्च तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी बनाई जाएगी। इसी पर परीक्षा के परिणाम भी आधारित होंगे।
JKSSB SI Answer Key 2022: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एसआई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 मार्च, 2022 को कराया गया था। बोर्ड द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 1200 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। कुल 1,13,861 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 97,793 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। इसके लिए प्रदेश के 16 जिलों में 322 केंद्र बनाए गए थे।