{"_id":"5fdb4f9e6fa6cd1a6869f829","slug":"jkssb-recruitment-2020-jobs-for-various-posts-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका! यहां निकली हैं 1900 से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
मौका! यहां निकली हैं 1900 से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन
Thu, 17 Dec 2020 06:01 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 17 Dec 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
जॉब्स
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JKSSB Recruitment 2020: जम्मू- कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने असिस्टेंट कंपाइलर, एसआई, डिपार्टमेंट असिस्टेंट और अन्य विभिन्न पदों पर बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो कि 21 दिसंबर तक चलेगी। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 21 दिसंबर से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये नौकरियां कश्मीरी प्रवासियों और गैर-प्रवासी कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम पैकेज के तहत निकाली गई हैं। जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 दिसंबर 2020 से ही शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यहां निकली हैं नॉन-टीचिंग पदों के लिए नौकरियां, जनवरी 2021 तक आवेदन का मौका
विज्ञापन
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 दिसंबर या उससे पहले jkssb.nic.in के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1997 पदों पर होंगी भर्तियां
जम्मू- कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड 1997 पदों पर भर्तियां करेगा। जिसमें 647 रिक्तियां सहायक संकलक के लिए हैं और 550 भर्तियां चतुर्थ श्रेणी के लिए, सब-इंस्पेक्टर के लिए 350, वाणिज्यिक कर (राज्य कर विभाग), डिपो सहायक के लिए 300 और सहायक 50 भर्तियां फील्ड सहायक III, फील्ड सुपरवाइजर मशरूम और सहायक स्टोर कीपर के लिए हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : आईएचबीएएस में 28 पदों भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स
अधिसूचना पढ़ें