फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB exam schedule 2021 released admit cards release from August 7

जेकेएसएसबी : स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी

Thu, 05 Aug 2021 05:51 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 05 Aug 2021 05:51 PM IST
सार

जेकेएसएसबी यानी जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
JKSSB exam schedule 2021 released admit cards release from August 7
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों में देश भर में आ रही कमी को देखते हुए जेकेएसएसबी ने अपनी पूर्व में रद्द की गई परीक्षाओं का पुन: आयोजन का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। इसी क्रम में जेकेएसएसबी यानी जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया है, वे जम्मू - कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jkssb.nic.in पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। अनुसूची के अनुसार, जेकेएसएसबी 17 अगस्त, 2021 से 24 अगस्त, 2021 तक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड : आरबीएसई ने जारी किया विशेष परीक्षा कार्यक्रम, असंतुष्ट छात्र हो सकेंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा। परीक्षा में किए गए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। जम्मू - कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 07 अगस्त को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार प्रवेश पत्र जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट https://jkssb.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। 

यह भी पढ़ें : दाखिले 2021: मुंबई विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई

जेकेएसएसबी की वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, कोई भी उम्मीदवार जिसे अपना प्रवेश पत्र नहीं मिलता है, उसे केंद्रीय कार्यालय जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड, हेमा कॉम्प्लेक्स, सेक्टर -3, चन्नी हिम्मत, जम्मू या कैंप कार्यालय जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड, जूम - जूम बिल्डिंग, रामबाग, श्रीनगर में अपने आवेदन के समर्थन में दस्तावेजी सबूत के साथ प्रतिनिधित्व करना चाहिए। 12 अगस्त, 2021 के बाद किसी भी दावे या प्रतिनिधित्व पर विचार नहीं किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed