RBSE Board Exam 2021: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, असंतुष्ट छात्र हो सकेंगे शामिल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने बुधवार को विशेष परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए परीक्षा 12 अगस्त से शुरू होगी और 25 अगस्त तक चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने बुधवार को विशेष परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर द्वारा प्रकाशित नवीनतम अधिसूचना आरबीएसई से संबद्ध बोर्ड सरकारी और निजी स्कूलों के बोर्ड कक्षाओं से संबंधित छात्रों के लिए है। जो विद्यार्थी 2021 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत थे और अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र इन परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। राजस्थान बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम 2021 के अनुसार, माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए परीक्षा 12 अगस्त से शुरू होगी और 25 अगस्त तक चलेगी।
कोरोना से रद्द हुईं थीं आरबीएसई की परीक्षाएं
कोविड-19 महामारी को देखते हुए, राजस्थान बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस वर्ष, आरबीएसई ने सभी छात्रों को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नत करने का निर्णय किया था। इस वर्ष छात्रों को बोर्ड परीक्षा नहीं देनी पड़ी। पिछली कक्षाओं 8वीं, 9वीं और 10वीं में उनके प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नति का मूल्यांकन किया गया और परिणाम तैयार किया गया था।
- कक्षा 8वीं की अंतिम परीक्षा को 45 प्रतिशत वेटेज दिया गया।
- कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा को 25 प्रतिशत वेटेज दिया गया।
- कक्षा 10वीं की परीक्षा को 10 प्रतिशत वेटेज दिया गया।
- राज्य बोर्ड ने स्कूलों को 10 फीसदी अंक देने का निर्देश दिया था।
बीते हफ्ते जारी हुआ था राजस्थान बोर्ड का परीक्षा परिणाम
एक हफ्ते पहले, आरबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए थे। इस साल, राज्य के बोर्ड परीक्षा परिणाम काफी प्रभावशाली थे, क्योंकि पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में अधिक था। कॉमर्स के छात्रों ने 99.73 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया। जबकि कला संकाय ने 99.48 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त रहा था।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम - सीधा लिंक
ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा कार्यक्रम
राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले निजी स्कूलों और संस्थानों के छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। छात्र इस सीधे लिंक- rajeduboard.rajasthan.gov.in/ का उपयोग करके राजस्थान बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- छात्रों को एक नोटिफिकेशन बॉक्स दिखाई देगा, जिसमें संबंधित सभी नोटिस प्रदर्शित होंगे।
- छात्रों को "परीक्षा 2021 के लिए समय सारिणी" का चयन करना होगा।
- एक बार जब आप विकल्प पर क्लिक करते हैं, तो एक पीडीएफ प्रारूप फाइल अपने आप खुल जाएगी।
- छात्र क्रमशः आरबीएसई 12वीं परीक्षा तिथि 2021 और आरबीएसई 10वीं परीक्षा तिथि 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X