JKSSB Admit Card 2021: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में असिस्टेंट कंपाइलर व अन्य पदों पर भर्ती के प्रवेश-पत्र हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
जेकेएसएसबी में असिस्टेंट कंपाइलर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केंद्रों पर बिना प्रवेश पत्र के अनुमति नहीं मिलेगी। 20 दिसंबर, 2021 से 12 जनवरी, 2022 तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने असिस्टेंट कंपाइलर समेत अन्य पदों पर होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसकी परीक्षा 20 दिसंबर, 2021 से 12 जनवरी, 2022 तक आयोजित होगी। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश-पत्र के साथ पहुंचना है। उम्मीदवार, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in में जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश-पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगी एंट्री
जेकेएसएसबी ने स्किल विभाग में जूनियर लैब असिस्टेंट, कृषि उत्पादन व किसान कल्याण विभाग में बी कीपर/ फील्ड असिस्टेंट ग्रेड-3, खेत पर्यवेक्षक, पौध संरक्षण ऑपरेटर व असिस्टेंट कंपाइलर और श्रम और रोजगार में केयर टेकर की भर्तियां निकाली हैं। सभी उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रवेश-पत्र अनिवार्य दस्तावेजों में से एक है। उन उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में अनुमति नहीं मिलेगी जिनके पास प्रवेश पत्र नहीं है। असिस्टेंट कंपाइलर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना के लिए वेबसाइट jkssb.nic.in पर विजिट करें।
निगेटिव मार्किंग होगी
उम्मीदवारों को स्पष्ट रूप से प्रवेश परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ना होगा। यह ध्यान रखें कि कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा, जिससे 0.25 अंक की कटौती होगी। jkssb.nic.in पर जाकर, जेकेएसएसबी एडमिट कार्ड 2021 को डाउनलोड करने सकते हैं।
प्रवेश-पत्र में गलती मिले तो यहां करें संपर्क
किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवारों को जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के केंद्रीय कार्यालय, हेमा कॉम्प्लेक्स, सेक्टर -3, चन्नी हिम्मत, जम्मू या जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के कैंप कार्यालय, जूम-जूम बिल्डिंग, रामबाग, श्रीनगर तक पहुंचना होगा। जेकेएसएसबी प्रवेश-पत्र 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
जेकेएसएसबी प्रवेश-पत्र 2021 को ऐसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार, जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड(जेकेएसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर मौजूद नई खबर व इवेंट के सेक्शन पर जाएं।
- 20 दिसंबर, 2021 से 12 जनवरी, 2022 में विभिन्न पदों पर होने वाले कंप्यूटर आधारित टेस्ट के प्रवेश-पत्र/ हॉल टिकट के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि की सुरक्षा कोड से लॉग इन करें।
- अब अपने प्रवेश-पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।