फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSET 2024 registration window closes tomorrow; apply here jujkset.in

JKSET 2024 Registration: जेकेसेट परीक्षा के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, जल्द करें पंजीकरण; ये रहा लिंक

Thu, 04 Jul 2024 12:33 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 04 Jul 2024 12:33 PM IST
सार

JKSET 2024 Registration: जम्मू विश्वविद्यालय कल 5 जूलाई, 2024 को यूटी जम्मू, कश्मीर और यूटी लद्दाख के लिए सहायक प्रोफेसर राज्य पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JKSET 2024 registration window closes tomorrow; apply here jujkset.in
JKSET 2024 Registration - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

JKSET 2024 Registration: जम्मू विश्वविद्यालय आज 5 जुलाई, 2024 को यूटी जम्मू और कश्मीर (JKSET) और यूटी लद्दाख (LASET) के लिए सहायक प्रोफेसर राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना विलंब शुल्क के 5 जुलाई, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट- jujkset.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा, उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दें, 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई, 2024 है।  

आवेदन पत्र में संशोधन के लिए आवेदन सुधार विंडो 13 जुलाई को खुलेगी और 15 जुलाई, 2024 को बंद होगी। प्रवेश परीक्षा 20 अक्टूबर, 2024 को आयोजित होने वाली है। आवेदक 14 अक्टूबर से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए अनारश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं आरबीए/एएलसी/आईबी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 900 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी (i और ii)/ट्रांसजेंडर/पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.jujkset.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर उपलब्ध "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • भुगतान करें और अपना पंजीकरण कराएं।
  • एक बार पंजीकृत होने के बाद उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
  • अंत में आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed