JKPSC Recruitment 2022: जम्मू-कश्मीर पीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
JKPSC Preliminary Exam 2022: इस भर्ती के माध्यम से जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग कुल 220 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। चयनित उम्मीदवारों को राज्य प्रशासनिक सेवा में जूनियर स्केल पोजीशन, राज्य पुलिस सेवा और राज्य लेखा सेवा अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKPSC Preliminary Exam 2022: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। इस परीक्षा के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन रूप में ही आयोजित की जाएगी।
JKPSC Preliminary Exam 2022: इस तारीख तक चलेंगे आवेदन
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई, 2022 तक निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी समय में किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस खबर में हम आपको आवेदन करने की सरल प्रक्रिया भी बताएंगे।
JKPSC Preliminary Exam 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग कुल 220 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। चयनित उम्मीदवारों को राज्य प्रशासनिक सेवा में जूनियर स्केल पोजीशन, राज्य पुलिस सेवा और राज्य लेखा सेवा अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति मिलेगी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। आयोग ने आवेदन करने वाला सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क हजार रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित किए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
JKPSC Preliminary Exam 2022: भर्ती का विवरण
- जूनियर स्केल पोजीशन के तहत पदों की संख्या- 100
- राज्य पुलिस सेवा के तहत पदों की संख्या- 50
- राज्य लेखा सेवा के तहत पदों की संख्या- 70
JKPSC Preliminary Exam 2022: कब होगी परीक्षा?
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 जून, 2022 से किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो कि 28 अक्तूबर, 2022 से निर्धारित है।
JKPSC Preliminary Exam 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले JKPSC की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब सभी जानकारी और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।