फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKPSC CCE 2024 prelims admit card released; download on jkpsc.nic.in

JKPSC CCE Prelims Exam: जेकेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, एग्जाम 23 फरवरी को

Mon, 17 Feb 2025 11:55 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 17 Feb 2025 11:55 AM IST
सार

JKPSC CCE Prelims Admit Card Out: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने आज जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
JKPSC CCE 2024 prelims admit card released; download on jkpsc.nic.in
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JKPSC CCE 2024 Prelims: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (jkpsc.nic.in) के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेकेपीएससी सीसीई 2024 प्रीलिम्स परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित होने वाली है। 

परीक्षा का समय

परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ लेकर जाएं। जेकेपीएससी एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय, केंद्र, केंद्र का विवरण और जेकेपीएससी सीसीई 2024 प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण शामिल होंगे।

विज्ञापन

प्रवेश पत्र डाउनलोड न हो पाने पर क्या करें?

उम्मीदवार ध्यान दें, यदि कोई अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में असमर्थ है, तो वह ऑनलाइन आवेदन पत्र और ऑनलाइन शुल्क भरने के वैध प्रमाण के साथ 19 फरवरी, 2025 तक या उससे पहले आयोग के समक्ष उपस्थित हो सकता है और यदि अभ्यर्थी ऐसा नहीं करता है, तो यह माना जाएगा कि वह उक्त परीक्षा में बैठने के इच्छुक नहीं है और 19 फरवरी, 2025 के बाद उसके किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (jkpsc.nic.in) पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब एडमिट कार्ड की जांच करें और डाउनलोड कर लें।
  • अंत में आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed