{"_id":"61d93b4a8c462f7a22330c45","slug":"jharkhand-tet-2022-jharkhand-government-will-soon-announce-recruitment-notification-for-71000-posts-of-teachers-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand TET 2022: झारखंड में जल्द जारी हो सकती हैंं 71 हजार शिक्षकों के लिए भर्तियां, नियमावली को मिली स्वीकृति","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Jharkhand TET 2022: झारखंड में जल्द जारी हो सकती हैंं 71 हजार शिक्षकों के लिए भर्तियां, नियमावली को मिली स्वीकृति
Sat, 08 Jan 2022 12:51 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:51 PM IST
सार
Jharkhand TET 2022: झारखंड सरकार की ओर से राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 71 हजार पदों के सृजित किए जाने की सूचना सामने आई है। जल्द ही इसके लिए परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
विस्तार
Jharkhand TET 2022: शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। झारखंड राज्य में शिक्षकों के लिए बड़ी भर्ती आयोजित होने वाली है। राज्य के विधि एवं वित्त विभाग ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की नियमावली को स्वीकृति दे दी है। अब इसे राज्य के कार्मिक विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद कैबिनेट के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Jharkhand TET 2022: सितंबर में हो सकती है परीक्षा
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन अनुमान के मुताबिक इसी साल सितंबर महीने में किया जा सकता है। इस परीक्षा को झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का झारखंड से दसवीं और बारहवीं पास होना जरूरी होगा। इससे पहले दूसरी राज्यों के उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए आावेदन कर सकते थे। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इस नियमावली में छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
Jharkhand TET 2022: 2016 में हुई थी शिक्षक पात्रता परीक्षा
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा पिछली बार झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन साल 2016 में किया गया था। इसके बाद से पांच वर्षों तक परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है। इस कारण से बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Jharkhand TET 2022: 71 हजार पदों पर हो सकती है भर्ती
झारखंड सरकार की ओर से राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 71 हजार पदों के सृजित किए जाने की सूचना सामने आई है। जल्द ही इसके लिए परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जा सकती है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।
Jharkhand TET 2022: नियमावली में बदलाव
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नियमावली में कई बदलाव किए गए हैं। अब शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र की वैद्यता जीवन भर के लिए होगी। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा में 50 अंक लाना होगा। अब उर्दू और अंग्रेजी 25-25 अंकों के लिए परीक्षा होगी। इससे पहले यह अंक क्रमश: 20 और 30 थे। इनके अलावा भी कई अहम बदलाव किए गए हैं।