फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Medical Officer Recruitment 2023 know how to apply at jpsc.gov.in

Medical Officer Recruitment 2023: चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन की पात्रता और प्रक्रिया

Mon, 19 Jun 2023 09:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 19 Jun 2023 09:21 PM IST
सार

JPSC Medical Officer 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने चिकित्सा अधिकारी (नियमित) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jharkhand Medical Officer Recruitment 2023 know how to apply at jpsc.gov.in
jpsc mo bharti 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JPSC Medical Officer Recruitment 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने चिकित्सा अधिकारी (नियमित) विज्ञापन संख्या -19/2023 के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 19 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर इन नियमित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई, 2023 तक है। शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 तक है।

विज्ञापन

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने चिकित्सा अधिकारी विज्ञापन संख्या-20/2023 के तहत चिकित्सा अधिकारी के बैकलॉग के रिक्त पदों पर भी भर्ती कर रहा है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 जून 2023 से शुरू होगी। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2023 तक होगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 256 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 230 रिक्तियां चिकित्सा अधिकारी (नियमित) के लिए हैं। शेष 26 रिक्तियां चिकित्सा अधिकारी के लिए बैकलॉग की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

JPSC Medical Officer Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

झारखंड चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य/ईबीसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को  600 बैंक शुल्क के साथ , जबकि झारखंड के एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को  150 रुपये बैंक शुल्क के साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

JPSC MO वेतनमान

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तहत चिकित्सा अधिकारी पद पर चयनित उम्मीदवारों 9,300 रुपये से 34,800 रुपये 5,400 के ग्रेड पे के साथ वेतनमान दिया जाएगा।

JPSC MO शैक्षणिक योग्यता  

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एम.बी.बी.एस. की डिग्री। एमसीआई या राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकरण, किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या अस्पताल से कम से कम 1 साल की इंटर्नशिप होनी चाहिए।

JPSC MO ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।

  • चिकित्सा अधिकारी आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed