HC Recruitment: झारखंड हाईकोर्ट में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट हैं तो अभी करें अप्लाई
Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड उच्च न्यायालय ने विज्ञापन संख्या 02/प्रशासन के तहत अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने का तरीका नीचे देखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
Jharkhand HC Vacancy 2024 : इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 399 पदों को भरना है, जिनमें से 397 रिक्तियां झारखंड राज्य के सिविल न्यायालयों में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पद के लिए हैं और 2 रिक्तियां न्यायिक अकादमी झारखंड, रांची में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए हैं।
Jharkhand HC Bharti 2024 Eligibility: आयुसीमा और शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी, 2024 को 21 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा, अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की स्टेनोग्राफी गति और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की टाइपिंग गति होगी चाहिए।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I और बीसी-II श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 125 रुपये शुल्क लागू है।
Jharkhand HC Bharti 2024: ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाएं।
- होम पेज 'भर्ती' टैब पर जाएं।
- अब झारखंड एचसी में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और उसके एक प्रिंटआउट ले लें।