फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ISRO URSC Recruitment Admit Card 2024 released, Link here to download; Exam on 18 April

ISRO URSC Admit Card: इसरो यूआर राव उपग्रह केंद्र भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Mon, 08 Apr 2024 12:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 12:52 PM IST
सार

ISRO URSC Admit Card: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, यूआरएससी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। संबधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
ISRO URSC Recruitment Admit Card 2024 released, Link here to download; Exam on 18 April
ISRO URSC Admit Card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ISRO URSC Admit Card 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने यूआर राव उपग्रह केंद्र (URSC) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। विभिन्न पदों पर भर्ती के होने जा रही यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवदेन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ursc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्र द्वारा इस भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र (ISRO URSC Admit Card 2024) शनिवार को जारी किए गए। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, ursc.gov.in पर एक्टिव भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के माध्यम से ISRO URSC में वैज्ञानिक/अभियंता, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, ग्रंथालय सहायक, तकनीशियन, ड्राफ्ट्समैन-बी, कुक, फायरमैन, एचवीडीए एवं वीएलडीए के पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 अप्रैल को होगा एग्जाम

ISRO URSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले CBT की तारीख का ऐलान पहले ही कर दिया था। केंद्र द्वारा 10 फरवरी 2024 को जारी की गई सूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल को किया जाएगा। यह परीक्षा देश भर के 22 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार अपना एडमिट डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने विवरणों (नाम, माता/पिता का नाम, फोटो, जन्म-तिथि, आदि) की जांच कर लें और यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए URSC से संपर्क करें।

ISRO URSC Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 
  • इसके बाद करियर सेक्शन में जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed