ISRO Recruitment 2022: इसरो में वैज्ञानिक और अभियंता के पदों पर भर्ती शुरू, जानें पात्रता एवं योग्यता मानदंड
ISRO Recruitment 2022 through GATE Scorecard: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो से जुड़ने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इसरो की ओर से वैज्ञानिक और अभियंता पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
विस्तार
ISRO Recruitment 2022 through GATE Scorecard: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो से जुड़ने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इसरो की ओर से वैज्ञानिक और अभियंता पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसरो भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 19 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 29 नवंबर से शुरू हो चुकी है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) की ओर से वैज्ञानिक और अभियंता इलेक्ट्रॉनिक्स/ मैकेनिकल/ कंप्यूटर साइंस आदि ब्रांच के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया 29 नवंबर से शुरू हो गई है। जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, 2022 तक है। उम्मीदवार आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
ISRO वैज्ञानिक और अभियंता भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 19 दिसंबर, 2022 -
ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 17 दिसंबर, 2022
ISRO Recruitment 2022: वैज्ञानिक और अभियंता भर्ती पात्रता मानदंड
इसरो वैज्ञानिक और अभियंता भर्ती के लिए न्यूनतम 65 फीसदी नंबरों के साथ इंजीनियरिंग बीई/ बीटेक डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अलावा उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट यानी गेट 2021 या गेट 2022 की परीक्षा का क्वालिफाई करने का स्कोर कार्ड होना भी जरूरी है। वहीं, इसरो की भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक युवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।