फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ISRO Recruitment 2021: Recruitment has come out in ISRO, 10th pass candidates can also apply, salary will be in thousands-safalta

ISRO Recruitment 2021: इसरो में निकली हैं भर्तियां, दसवीं पास अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन, हज़ारों में होगी सैलरी

Sat, 28 Aug 2021 05:30 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 28 Aug 2021 05:30 PM IST
सार

ISRO में भारी वाहन चालक, हल्के वाहन चालक समेत कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 6 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
ISRO Recruitment 2021: Recruitment has come out in ISRO, 10th pass candidates can also apply, salary will be in thousands-safalta
isro(logo) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (ISRO) के इसरो लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC) ने 8 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक भारी वाहन चालक, हल्के वाहन चालक, रसोइया, फायरमैन और कैटरिंग अटेंडेंट के पदों पर भर्तियां की जानी है और इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 6 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। इन ई-बुक्स को खास आपकी सहायता के लिए सफलता के एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किया गया है।

विज्ञापन

इन पदों पर निकली हैं भर्तियां :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कुल 8 पदों पर भर्तियां निकली हैं और इनमें भारी वाहन चालक के 2 पद, हल्के वाहन चालक के 2 पद, रसोइया के 1 पद, फायरमैन के 2 पद तथा कैटरिंग अटेंडेंट के 1 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए ये योग्यताएं हैं जरूरी :

भारी वाहन चालक, हल्के वाहन चालक और रसोइया के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तथा फायरमैन और कैटरिंग अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के अभ्यर्थियों का दसवीं पास होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों के पास दसवीं पास होने के साथ पदों के हिसाब से जरूरी अनुभव भी होना आवश्यक है। अभ्यर्थी पदों के हिसाब से जरूरी अनुभव की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी :

कैटरिंग असिस्टेंट के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों  के लिए सैलरी 18,000 से 56,900 रुपये मासिक होगी जबकि अन्य सभी पदों के लिए सैलरी 19,000 से 63,200 रुपये मासिक तक होगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। 

कैसे करें तैयारी :

अगर आप यूपी लेखपाल, यूपी SI, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed