फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IRCTC East Zone Apprentice Trainee application deadline today; check steps to apply

IRCTC Recruitment: आईआरसीटीसी ईस्ट जोन अप्रेंटिस ट्रेनी आवेदन की अंतिम तिथि आज; ऐसे करें आवेदन

Thu, 29 Jun 2023 12:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 12:33 PM IST
सार

IRCTC Recruitment 2023: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के पूर्वी क्षेत्र (कोलकाता) में कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) ट्रेड में अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए आवेदन करने का गुरुवार, 29 जून को आखिरी दिन है।

विज्ञापन
IRCTC East Zone Apprentice Trainee application deadline today; check steps to apply
आईआरसीटीसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

IRCTC Recruitment 2023: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के पूर्वी क्षेत्र (कोलकाता) में कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) ट्रेड में अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए आवेदन करने का गुरुवार, 29 जून को आखिरी दिन है।

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर कार्यक्रम के लिए अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य COPA इकाई में 25 अप्रेंटिस पदों को भरना है। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने के कार्यकाल के लिए अनुबंधित किया जाएगा।

विज्ञापन

IRCTC Recruitment: पात्रता मापदंड

आयु सीमा मानदंड के तहत आवेदक उम्मीदवार की आयु एक जून, 2023 को न्यूनतम 15 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक न हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आवेदक आधिकारिक अधिसूचना में वजीफा, अनुबंध अवधि, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

IRCTC Recruitment: रिक्तियों के लिए आवेदन करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लॉग इन/ पंजीकरण पृष्ठ पर जाएं और साइन अप/ साइन इन करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए आवेदन लिंक खोजें और क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें। 
विज्ञापन

IRCTC Recruitment: चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए चयन अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा या वाइवा नहीं होगा। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे मैट्रिक से शुरू होने वाली सभी शैक्षणिक/ तकनीकी योग्यताओं के लिए अंक भरें और उत्तीर्ण प्रमाण-पत्रों के साथ वर्षवार मार्कशीट आदि सहायक दस्तावेज संलग्न करें। पद पूरी तरह से कोलकाता (कोलकाता में कहीं भी) पर आधारित है, कार्यक्रम के लिए पात्र होने के लिए सभी आवेदकों को कोलकाता में काम करने के लिए इच्छुक होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed