फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IOCL Recruitment 2024: Law Officer will be recruited in IOCL, know what will be the eligibility criteria

IOCL Recruitment 2024: अगर एलएलबी की है, तो इस भर्ती के लिए कर सकते हैं आवेदन; अधिकतम आयुसीमा है 30 साल

Thu, 19 Sep 2024 04:07 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 19 Sep 2024 04:07 PM IST
सार

IOCL Recruitment 2024: आईओसीएल में लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पदों के लिए आवेदन करने के पात्रता मानदंड आगे बताए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IOCL Recruitment 2024: Law Officer will be recruited in IOCL, know what will be the eligibility criteria
IOCL Recruitment 2024, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IOCL Recruitment 2024: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने लॉ ऑफिसर के पदों पर रिक्तियां निकाली है।  अगर आपके पास भी इन पदों से संबंधित योग्यता है, तो इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लॉ ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें कि इस पद के लिए आवेदन करने के लिए पंजीकरण विंडो 8 अक्तूबर तक खुली रहेगी। बता दें कि लॉ ऑफिसर के 12 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लॉ ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी के साथ ग्रेजुएट डिग्री या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन


आयुसीमा
सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन पीजी CLAT 2024 परीक्षा में उनके अंकों के आधार पर शॉट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन (GD), ग्रुप टास्क (GT) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) होगा।


आवेदन करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा करें। आवेदन शुरू करने से पहले अपने दस्तावेज तैयार रखें। हाल ही की पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अवश्य रखें। आवेदन के लिए एक वैध ईमेल और मोबाइल नंबर का पंजीकरण आवश्यक है। इसे बाद में बदला नहीं जाएगा। उम्मीदवारों को अपना पीजी क्लैट 2024 प्रवेश पत्र नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि और क्लैट स्कोर प्रदान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed