Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IOCL NR Pipeline Division Apprentice Recruitment 2025-26 Notification Released, Apply Online for 501 Vacancies

IOCL NR Apprentice: एनआर पाइपलाइन डिवीजन में निकलीं 500+ नौकरियां, 12वीं और आईआईटी पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sat, 27 Dec 2025 01:36 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 27 Dec 2025 01:36 PM IST
सार

IOCL NR Pipeline Division Apprentice: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एनआर पाइपलाइन डिवीजन में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से 500 से अधिक पदों पर चयन किया जाएगा।  

विज्ञापन
IOCL NR Pipeline Division Apprentice Recruitment 2025-26 Notification Released, Apply Online for 501 Vacancies
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IOCL NR Apprentice Recruitment: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एनआर पाइपलाइन डिवीजन के लिए अप्रेंटिस भर्ती 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 501 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 12 जनवरी 2026 तक चलेगी।

विज्ञापन

देखें रिक्तियां

राज्य  कुल रिक्तियां
दिल्ली 120
हरियाणा 30
पंजाब 49
हिमाचल प्रदेश 9
चंडीगढ़ 30
जम्मू और कश्मीर 8
राजस्थान 90
उत्तर प्रदेश 140
उत्तराखंड 25

Trending Videos

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

आईओसीएल के अप्रेंटिस पदों के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता रखी गई है। तकनीशियन प्रशिक्षु बनने के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए, और सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% अंक होने चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिस बनने के लिए मैट्रिक पास + 2 साल का आईटीआई जरूरी है।

स्नातक प्रशिक्षु पदों के लिए उम्मीदवार का बीबीए, बीए, बी.कॉम या बीएससी में स्नातक होना चाहिए, और अंक न्यूनतम 50% (सामान्य वर्ग) या 45% (अन्य आरक्षित वर्ग) होने चाहिए। डेटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेड अप्रेंटिस बनने के लिए 12वीं पास होना और डेटा एंट्री का कौशल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष (सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग) होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दा जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती में चयन योग्यता सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट निर्धारित शैक्षणिक योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के अनुसार, प्रत्येक ट्रेड/विषय के लिए अलग-अलग तैयार की जाएगी।

यदि मेरिट में टाई (अंक समान) की स्थिति बनती है, तो पहले अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर जन्मतिथि भी समान हो, तो मैट्रिक परीक्षा में अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।

मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और नियुक्ति से पहले उन्हें चिकित्सा फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। जो उम्मीदवार इन दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, उन्हें अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए अंतिम नियुक्ति प्रस्ताव जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed