IOCL Apprentice Recruitment 2022: आईओसीएल में निकलीं अपरेंटिस के 1196 पदों पर भर्तियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) मार्केटिंग डिवीजन के देश भर में ट्रेड अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस के पद भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के लिए कुल 1196 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) मार्केटिंग डिवीजन के देश भर में ट्रेड अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस के पद भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के लिए कुल 1196 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। यह रिक्तियां आईओसीएल के उत्तरी क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्र में हो रही हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईओसीएल में उत्तरी क्षेत्र में 626 पदों पर और पश्चिमी क्षेत्र में 570 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उत्तर क्षेत्र के तहत चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में कुल 626 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 31 जनवरी, 2022 तक का समय है।
वहीं, पश्चिम क्षेत्र के तहत गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, दादरा और नगर हवेली में कुल 570 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन पत्र जमा करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच कर लें। परीक्षा की तिथि व अन्य जानकारियों को जानें और परीक्षा के लिए अभ्यास शुरू कर दें।
IOCL Apprentice Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
IOCL Apprentice Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारी वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
- होमपेज पर करियर अनुभाग पर जाकर अपरेंटिस पद पर क्लिक करें।
- अब ट्रेड अपरेंटिस व तकनीशियन अपरेंटिस के पदों से जुड़ी अधिसूचना पर क्लिक करें।
- इन पदों की अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें।
- अब आवेदन पत्र भरने के लिए पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र की अच्छे से जांच करें।
- अब अपने आवेदन पत्र को जमा कर दें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।