IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की अपरेंटिस भर्ती शुरू, 465 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
IOCL Apprentice Recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने विभिन्न ट्रेड/ डिसिप्लिन में पाइपलाइन डिवीजन में अपरेंटिस के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IOCL Apprentice Recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने विभिन्न ट्रेड/ डिसिप्लिन में पाइपलाइन डिवीजन में अपरेंटिस के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट plapps.indianoil.in पर 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
IOCL Apprentice Recruitment: पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्र पाइपलाइन में रिक्तियां
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन (ERPL), उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन (NRPL), दक्षिण पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन (SERP), दक्षिणी क्षेत्र पाइपलाइन (SRP) और पश्चिमी क्षेत्र पाइपलाइन (WRP) में रिक्तियां खुली हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से कुल मिलाकर, 465 अपरेंटिस रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है।
IOCL Apprentice Recruitment: 18 से 24 वर्ष के उम्मीदवार करें आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध शैक्षणिक योग्यता, रिक्तियों का विवरण और अन्य पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए और 30 सितंबर, 2022 तक 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
IOCL Apprentice Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने के चरण
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट plapps.indianoil.in पर जाएं। -
एक्टिव ओपनिंग के लिंक पर जाएं - अप्रेंटिसशिप ओपनिंग - अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। -
अपना पंजीकरण करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।