{"_id":"67e1261d5d53f8898e093c24","slug":"interview-tips-how-to-answer-the-question-tell-me-about-yourself-five-tips-will-increase-your-confidence-2025-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Interview Tips: इंटरव्यू में 'अपने बारे में बताएं' सवाल का कैसे दें जवाब? इन पांच टिप्स से बढ़ेगा आत्मविश्वास","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Interview Tips: इंटरव्यू में 'अपने बारे में बताएं' सवाल का कैसे दें जवाब? इन पांच टिप्स से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Mon, 24 Mar 2025 03:02 PM IST
शिवम गर्ग
मार्लो लियोन्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
मार्लो लियोन्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 24 Mar 2025 03:02 PM IST
सार
Interview Tips: इंटरव्यू में अपने बारे में बताएं सवाल के दौरान कई उम्मीदवार घबराने लगते हैं। हालांकि, यह सवाल आपके आत्मविश्वास और पेशेवर छवि को स्थापित करने का एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।
विज्ञापन
Interview Tips
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Interview Tips: अक्सर किसी भी इंटरव्यू में भर्तीकर्ता आपसे सबसे पहले यही सवाल पूछता है कि अपने बारे में कुछ बताएं? इस सवाल के जवाब के क्रम में आपको एक तरह से अपना रिज्यूमे समझाना होता है। बेशक आपको यह एक बेहद आसान सवाल लगे, लेकिन इसका जवाब ही आपकी नौकरी पक्की कर सकता है। ऐसे में कुछ भी कह देने के बजाय, एक स्पष्ट, संक्षिप्त कहानी पर ध्यान केंद्रित करें, जो आपकी योग्यता साबित कर सके। इसलिए रिक्रूटर का ध्यान बनाए रखने के लिए अपने उत्तर को दो मिनट से कम समय में बताना जरूरी है।
Interview Tips
- फोटो : freepik
भूमिका के अनुसार अपने अनुभव हाइलाइट करें
यदि आप किसी इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, तो वहां अपने काम का अनुभव बताने से ज्यादा बेहतर है कि आप नई भूमिका के अनुरूप ही अपने जवाबों को तैयार करें। आप जिस पद के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं, उस पद से संबंधित पिछली उपलब्धियों, कौशल और क्षमताओं के बारे में बात करें। आप अपनी पुरानी भूमिका से मेल खाती नौकरी के बारे में बताकर भी प्रबंधकों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। ताकि उन्हें यह समझने में मदद मिल सके कि आपके पास इस भूमिका के लिए प्रासंगिक कार्य अनुभव है।
Interview Tips
- फोटो : freepik
बदलाव के कारणों को करें स्पष्ट
अगर आप भी उन्हीं पेशेवरों में से हैं, जो बार-बार नौकरी बदलते रहते हैं, तो ऐसा करने के पीछे स्पष्ट कारणों को पूरे आत्मविश्वास के साथ साझा करें। वहीं यदि आपको पिछली नौकरी में अच्छा प्रदर्शन न करने की वजह से भी नौकरी से निकाल दिया गया था, तो इसे सकारात्मक पक्ष के रूप में पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Interview Tips
- फोटो : freepik
इंटरव्यू में उन कारणों के बारे में भी बताएं, जिस विशेषताओं के आधार पर आपको पिछली नौकरी पर रखा गया था। ऐसा करने से प्रबंधक को आपकी पेशेवर प्रतिष्ठा के बारे में जानने को मिलेगा। साथ ही यदि आपने कॅरिअर में भी बदलाव किया है, तो उन्हें बताएं कि यह बदलाव कैसे आपके लिए एक रणनीतिक कदम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik