फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Railways ALP, Technician Recruitment alert! Important update for Rail Ministry jobs aspirants

Railway ALP Technician Recruitment: 40,420 उम्मीदवारों को भेजे गए नियुक्ति पत्र, कोरोना की वजह से रोकी गई ट्रेनिंग

Thu, 18 Jun 2020 05:51 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Jun 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways ALP, Technician Recruitment alert! Important update for Rail Ministry jobs aspirants
भारतीय रेल - फोटो : Social media

Railway ALP Technician Recruitment : रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और टेक्नीशियन भर्ती के लिए 40,420 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भेज दिए हैं। फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से इनकी ट्रेनिंग रोक दी गई है। 40,420 उम्मीदवारों में 22,223 एएलपी और 18,197 टेक्नीशियन हैं, जिनको नियुक्ति पत्र भेजे गए हैं।

विज्ञापन


एएलपी की ट्रेनिंग में 17 सप्ताह और टेक्नीशियन की 6 माह का समय लगेगा। यह भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में थी। पहले कंप्यूटर स्टेज टेस्ट में 36 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। ये परीक्षा 9 अगस्त से 4 सितंबर 2018 के बीच आयोजित हुई थी। दूसरे चरण में सीबीटी में 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार बैठे जो 21 जनवरी से 23 जनवरी  2019 के बीच आयोजित हुआ। इसके बाद एएलपी के लिए 10 मई से 21 मई 2019 के बीच एप्टीट्यूड परीक्षा हुई। इसमें 2,22,360 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। विभिन्न जोनल रेलवे को सितंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच पैनल की आपूर्ति की गई। एएलपी और टेक्नीशियन के लिए भर्ती साल 2018 में निकाली गई थी। 64000 भर्तियों के लिए 47.45 लाख आवेदन आए थे।  नवनियुक्त 19,120 उम्मीदवारों जिनमें से 10,123 एएलपी और 8,997 टेक्नीशियन हैं। इनकी ट्रेनिंग कोरोना वायरस की वजह से स्थिति के सामान्य होते ही बहाल होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed