{"_id":"62822607a654ea292e3cfcbf","slug":"indian-postal-department-is-now-doing-hundreds-of-recruitments-on-these-posts-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Post Executive Recruitment 2022: भारतीय डाक विभाग GDS के बाद अब इन पदों पर कर रहा है सैकड़ों भर्तियां, 30,000 हजार रुपये मिलेगा वेतन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
India Post Executive Recruitment 2022: भारतीय डाक विभाग GDS के बाद अब इन पदों पर कर रहा है सैकड़ों भर्तियां, 30,000 हजार रुपये मिलेगा वेतन
Mon, 16 May 2022 03:53 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Mon, 16 May 2022 03:53 PM IST
सार
भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अंतर्गत 650 एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मई है।
विज्ञापन
India Post Recruitment 2022
- फोटो : Social media
विस्तार
भारतीय डाक विभाग (India Post) ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अंतर्गत एग्जीक्यूटिव के पदों पर बम्पर भर्तियाँ निकाली हैं। इन पदों पर किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्री पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डाक विभाग ने इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर 10 मई से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है जिसकी अंतिम तिथि 20 मई 2022 तक रखी है। ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण पूरा करने के बाद सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 700 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। यह भर्ती कुल 650 पदों एग्जीक्यूटिव के लिए कराई जा रही है। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे होगा चयन, कितना मिलेगा वेतन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के एग्जीक्यूटिव पद के लिए केवल ऐसे ग्रामीण डाक सेवक आवेदन कर सकते हैं जिनके पास कम से कम दो वर्ष का अनुभव हो। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इस भर्ती की लिखित परीक्षा जून महीने में आयोजित की जाएगी। जिसमे कुल 120 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल का सही जवाब देने पर एक अंक दिया जाएगा। जबकि गलत उत्तर के लिए अंकों में कोई कटौती नहीं की जाएगी। परीक्षा में सफल पाए जाने वाले कैंडिडेट्स की मेधा सूची तैयार की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 30,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य भत्तों का लाभ दी दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख लें।
विज्ञापन
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
विज्ञापन