फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy Agniveer Recruitment result 2024 out now; Admit card for stage-2 CBT also released

Indian Navy: इंडियन नेवी ने घोषित किया अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम, दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड भी जारी

Sat, 10 Aug 2024 08:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 08:10 PM IST
सार

Indian Navy Agniveer Result 2024: इंडियन नेवी ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में किया गया था। रिजल्ट के साथ ही दूसरे चरण के टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है।

विज्ञापन
Indian Navy Agniveer Recruitment result 2024 out now; Admit card for stage-2 CBT also released
Indian Navy Agniveer Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

Indian Navy Agniveer Result: भारतीय नौसेना ने इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-1 में अपने प्राप्तांक जानने के लिए लॉगिन क्रेडेंशिय की मदद से लॉगिन करना होगा, जोकि पंजीकृत ई-मेल और पासवर्ड है।

विज्ञापन


इंडियन नेवीं ने उन उम्मीदवारों के लिए स्टेज-2 का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है, जिन्होंने सीबीटी स्टेज-1 परीक्षा को पास कर लिया है। इंडियन नेवी ने एसएसआर पदों के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 से 11 जुलाई, 2024 को किया था। वहीं, MR पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 12 से 15 जुलाई, 2024 तक कराया गया था। इसके लिए इंडियन नेवी ने एडमिट कार्ड को 3 जुलाई को जारी किया गया था।
विज्ञापन


परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है, सही उत्तर देने पर एक अंक मिलता है और गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक कम हो जाते हैं। जो भी उम्मीदवार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट को पास कर लेंगे, वे इसके बाद PFT, लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षा के लिए योग्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट agniveernavy.cdac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक "Agniveer Navy 02/2024 SSR & MR" पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुलकर आ जाएगा।
  • अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed