{"_id":"6527ca6d3d0f7394cf0c5af0","slug":"indian-navy-2024-ssc-officers-post-recruitment-apply-online-at-joinindiannavy-gov-in-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy 2024: नेवी में एग्जीक्यूटिव एजुकेशन और टेक्निकल पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Indian Navy 2024: नेवी में एग्जीक्यूटिव एजुकेशन और टेक्निकल पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Thu, 12 Oct 2023 04:11 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 12 Oct 2023 04:11 PM IST
सार
Indian Navy 2024: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारियों की भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Navy
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
Indian Navy 2024: इंडियन नेवी ने भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) एझिमाला, केरल में जून 2024 से शुरू होने वाले पाठ्यक्रम के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अनुदान के लिए योग्यअविवाहित पुरुषों और अविवाहित महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट joinIndiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर 2023 तक है।
विज्ञापन
Navy SSC Executive Branch रिक्तियों का विवरण
-
सामान्य सेवा (एक्स) - 40 पद
-
एयर ट्रैफिक कंट्रोल - 08 पद
-
नौसेना वायु संचालन अधिकारी (NAOO) 18 पद
-
पायलट - 20 पद
-
लॉजिस्टिक्स - 20 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
Navy SSC Officers Education Branch पद और योग्यता
- नेवी एसएससी ऑफिसर एजुकेशन ब्रान्च के लिए 26 पद हैं। पहले 06 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी में फिजिक्स के साथ 60% अंकों (गणित/ऑपरेशनल रिसर्च) के साथ एम.एससी, एमएससी बीएससी में गणित के साथ 60% अंक (भौतिकी/अनुप्रयुक्त भौतिकी) के साथ ,एमएससी बीएससी में फिजिक्स के साथ 60% अंकों (रसायन विज्ञान) के साथ
- 20 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता- प्रथम श्रेणी के साथ किसी भी विषय में बीई/बी.टेक या प्रथम श्रेणी के साथ एमबीए या प्रथम श्रेणी के साथ बी.एससी/ बी.कॉम/ बी.एससी.(आईटी) के साथ वित्त/लॉजिस्टिक्स/आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन/सामग्री प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा या प्रथम श्रेणी के साथ एमसीए/एम.एससी (आईटी)।