Indian Coast Guard Recruitment 2022: भारतीय तटरक्षक नाविक भर्ती के लिए बनाएं रणनीति, ऐसे करें परीक्षा की तैयारी
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) नाविक भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत होने वाली परीक्षा के लिए उचित रणनीति बनाकर तैयारी करें। नीचें पढ़ें परीक्षा संबंधित जानकारी व जानें अभ्यास के तरीके।
विस्तार
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) नाविक भर्ती, 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पंजीकरण पोर्टल सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए खुला है। नाविक भर्ती की परीक्षा की आधिकारिक तारीखें जल्द ही घोषित की जाएगी। 18 से 22 आयु के उम्मीदवार 14 जनवरी, 2022 तक नाविक (सामान्य ड्यूटी), नविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा तिथि से पूर्व उनके परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
Indian Coast Guard Navik Recruitment 2022 की इतने चरणों में होती है परीक्षा
आईसीजी नाविक भर्ती परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण में पांच अलग-अलग पेपर होते हैं, जो सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होते हैं। भले ही उन्होंने किसी भी पद के लिए आवेदन किया हो। इस पेपर में प्रश्न 10वीं कक्षा के गणित, विज्ञान, जीके, अंग्रेजी जैसे विषयों से पूछे जाएंगे। साथ रीजनिंग से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने नाविक (जीडी) के लिए आवेदन किया है, उन्हें भी पेपर-2 का प्रयास करना होगा। फिर, यांत्रिक के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने इलेक्ट्रिकल,इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल पृष्ठभूमि के आधार पर पेपर-तीन, चार व पांच का भी प्रयास करना होगा। आईसीजी भर्ती के लिए पाठ्यक्रम, पेपरों के अधिकतम अंक व अवधि पूरी तरीके से उन पेपरों पर निर्भर करती है। जिसके लिए उम्मीदवार प्रयास करते हैं।
Indian Coast Guard Navik recruitment 2022 के लिए ऐसे करें तैयारी
परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवार इंटरनेट संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं। कई वेबसाइटें हैं जो उम्मीदवारों की शंकाओं को स्पष्ट करती हैं और महत्वपूर्ण प्रश्न प्रदान करती हैं। तैयारी के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित पुस्तकों से भी अपनी तैयारी कर सकते हैं :-
- दसवीं कक्षा की एनसीईआरटी गणित की पाठ्यपुस्तक
- दसवीं कक्षा की एनसीईआरटी विज्ञान की पाठ्यपुस्तक
- बारहवीं कक्षा की एनसीईआरटी गणित की पाठ्यपुस्तक
- बारहवीं कक्षा की एनसीईआरटी विज्ञान की पाठ्यपुस्तक
- अन्य विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई भारतीय तटरक्षक नाविक (जीडी) गाइड
- विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई भारतीय तटरक्षक नाविक (जीडी/डीबी/यांत्रिक) गाइड
Indian Coast Guard Navik recruitment 2022 के लिए बनाएं रणनीति
आईसीजी नाविक भर्ती के लिए उम्मीदवार अपने समय को व्यवस्थित ढंग से उपयोग करते हुए तैयारी करें। अपनी उचित रणनीति बनाएं। उम्मीदवार इन सुझावों के तहत अपनी तैयारी कर सकते हैं :-
- किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए योजना बनाना बहुत जरूरी है। एक रणनीति तैयार करें और एक कार्यक्रम बनाएं।
- परीक्षा पैटर्न, पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार, विभिन्न क्षेत्रों के वेटेज और अक्सर पूछे जाने वाले कॉन्सेप्ट को समझें। बेहतर स्पष्टता के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने का प्रयास करें।
- कठिन प्रश्नों पर आगे बढ़ने से पहले सुनिश्चित करें कि आप सरल प्रश्नों में मजबूत हैं या नहीं।
- लेख और समाचार पत्र पढ़ें क्योंकि इससे आपको अंग्रेजी और जीके में बेहतर स्कोर करने में मदद मिलेगी।
- नोट्स तैयार करें। सभी फार्मूले और मुख्य बिंदुओं को एक अलग किताब में लिख लें।
- मॉक परीक्षा का प्रयास करें। कमजोर क्षेत्रों को समझने और उसके अनुसार अभ्यास करने के लिए वेबसाइटों या अन्य संस्थानों द्वारा दी जाने वाली टेस्ट सीरीज में नामांकन करें।
- कठिन अवधारणाओं को समझने और किसी भी संदेह को स्पष्ट करने के लिए इंटरनेट पर उपलब्ध वीडियो और अन्य संसाधनों का उपयोग करें।
Indian Coast Guard Navik recruitment 2022 हर वर्ष होता है परीक्षा का आयोजन
भारतीय तटरक्षक बल में संभावित उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हर साल आईसीजी नाविक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है। मैथ्स और फिजिक्स के साथ 10वीं और 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार नाविक (जीडी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10वीं कक्षा पास करने वाले उम्मीदवार नाविक (डीबी) के लिए आवेदन करने के पात्र हैं और किसी भी इलेक्ट्रिकल,मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार पाठ्यक्रम में डिप्लोमा या बीटेक करने वाले उम्मीदवार यांत्रिक के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।