फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army ssc Recruitment 2022 for SSC Technical Officer Posts apply from 8 March 2022 sarkari naukri

Indian Army Recruitment: भारतीय सेना में एसएससी तकनीकी अधिकारी के पदों पर भर्तियां, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन 

Sun, 27 Feb 2022 03:42 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 03:42 PM IST
सार

Indian Army Recruitment: शॉर्ट सर्विस कमीशन तकनीकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 6 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।  

विज्ञापन
Indian Army ssc Recruitment 2022 for SSC Technical Officer Posts apply from 8 March 2022 sarkari naukri
Indian Army SSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

Indian Army ssc Recruitment 2022 : सेना में जाकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय सेना जल्द ही एसएससी (शॉर्ट सर्विस कमीशन ) तकनीकी अधिकारी के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करने वाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी।   

विज्ञापन

Indian Army Recruitment: अक्तूबर में शुरू होगा कोर्स
पुरुषों के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन तकनीकी अधिकारी के लिए 59वें पाठ्यक्रम और महिलाओं के लिए 30वें पाठ्यक्रम की शुरुआत अक्तूबर, 2022 में की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन लिंक शुरू होने के बाद सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Army SSC Recruitment 2022 : 6 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
शॉर्ट सर्विस कमीशन तकनीकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन करने के लिए लिंक शुरू होने के बाद इच्छुक महिला और पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 6 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।  

विज्ञापन

Indian Army SSC Recruitment 2022 : शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
भारतीय सेना में एसएससी तकनीकी अधिकारी के पदों पर भर्ती करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। जो इच्छुक उम्मीदवार इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में हैं, वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपने सभी सत्रों के मार्कशीट जमा करने होंगे। इसके साथ ही नियत समय में इंजीनियरिंग की डिग्री भी जमा करनी होगी।

Indian Army SSC Recruitment 2022 : चयन प्रक्रिया और आयु-सीमा
एसएससी तकनीकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी साक्षात्कार (1 और 2) और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु-सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। 

Indian Army SSC Recruitment 2022 : कैसे कर सकेंगे आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन लिंक शुरू होने के बाद नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे।  

1. उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

2. अब एसएससी तकनीकी भर्ती से जुड़ें लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीयन करें।

3. अब लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।

4. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। 

5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed