फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army SSC Officer Recruitment 2025: 381 Vacancies for Engineers, Apply Before Deadline

Indian Army SSC Officer Job: भारतीय सेना एसएससी टेक में 350+ नौकरियां, समय सीमा बेहद नजदीक; फटाफट भर दें फॉर्म

Wed, 20 Aug 2025 05:29 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 20 Aug 2025 05:29 PM IST
सार

Indian Army SSC Officer Recruitment: भारतीय सेना ने योग्य इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन करने की समय सीमा जल्द ही समाप्त हो रही है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन फॉर्म भर लें।

विज्ञापन
Indian Army SSC Officer Recruitment 2025: 381 Vacancies for Engineers, Apply Before Deadline
Indian Army, Airforce Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

Indian Army SSC Officer Job: भारतीय सेना एसएससी टेक 66 एंट्री 2025 के तहत पुरुष और महिला इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जल्द ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। इच्छुक महिला उम्मीदवार 21 अगस्त 2025 दोपहर 3 बजे तक और पुरुष उम्मीदवार 22 अगस्त 2025 दोपहर 3 बजे तक joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 381 पद हैं, जिसमें 350 पुरुष और 31 महिला उम्मीदवारों के लिए रिक्तियां शामिल हैं।

विज्ञापन

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 20 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कर्मियों की विधवाओं के लिए आयु सीमा 1 अप्रैल 2024 तक 35 वर्ष तक बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन


केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। डिग्री प्रमाण पत्र OTA, चेन्नई में प्रशिक्षण शुरू होने के 12 सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन तीन मुख्य चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में आवेदनों की शैक्षणिक योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर लिस्ट तैयार की जाएगी।

एसएसबी साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षा

दूसरे चरण में उम्मीदवारों का पांच दिवसीय एसएसबी साक्षात्कार होगा, जिसमें नेतृत्व और विश्लेषणात्मक कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। तीसरे चरण में उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा, जिसमें निर्धारित चिकित्सा और शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।

इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को OTA प्रशिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • नई प्रोफाइल बनाने के लिए “Register” या “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • अपलोड करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे कि पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और डिग्री प्रमाण पत्र तैयार रखें।
  • स्कैन किए हुए दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • सभी विवरण सही भरने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed