Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में लॉ ग्रेजुएट के लिए निकलीं विभिन्न पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल ब्रांच (जेएबी) के लिए सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के अनुदान के तहत अविवाहित पुरुष और महिला कानून स्नातक की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल ब्रांच (जेएबी) के लिए सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के अनुदान के तहत अविवाहित पुरुष और महिला कानून स्नातक की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर भर्ती विवरण से जुड़ी अधिसूचना को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसकी आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के पास 17 फरवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करें।
Indian Army Recruitment 2022 के लिए ये है भर्ती विवरण
- पुरुष - 06
- महिला - 03
Indian Army Recruitment 2022 के लिए ये है शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास 55 फीसदी अंकों के साथ कानून की डिग्री होनी चाहिए। (स्नातक होने के बाद तीन साल के पेशेवर या 10वीं व 12वीं परीक्षा के पांच साल बाद)। आवेदन कर रहे उम्मीदवार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया व राज्य में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण के लिए भी पात्र होने चाहिए। उम्मीदवारों के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज व विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Indian Army Recruitment 2022 की ये है आयु सीमा
1 जुलाई 2022 को उम्मीदवारों की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Indian Army Recruitment 2022 के लिए इतना मिलेगा वेतन
- लेफ्टिनेंट की रैंक पर स्तर 10 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रति महीना वेतना मिलेगा
- कप्तान की रैंक पर स्तर 10 बी के तहत 61,300 से 1,93,900 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
- मेजर की रैंक पर स्तर 11 के तहत 69,400 से 2,07,200 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
- लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक पर स्तर 12ए के तहत 1,21,200 से 2,12,400 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
- कर्नल की रैंक पर स्तर 13 के तहत 1,30,600 से 2,15,900 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
- ब्रिगेडियर की रैंक पर स्तर 13ए के तहत 1,39,600 से 2,17,600 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
- मेजर जनरल की रैंक पर स्तर 14 के तहत 1,44,200 से 2,18,200 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
Indian Army Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें पंजीकरण
- इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध जज एडवोकेट जनरल ब्रांच (जेएबी) प्रवेश योजना के तहत भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ें।
- भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण करें।
- ऑनलाइन पंजीकरण करते हुए आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
- आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें।
- अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।