फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army postpones Common Entrance Exam for Northeast scheduled on April 25 till further notice

भारतीय सेना: उत्तर पूर्व के लिए कॉमन एंट्रेंस परीक्षा स्थगित, 25 अप्रैल को होना था एग्जाम

Wed, 21 Apr 2021 10:38 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 21 Apr 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Indian Army postpones Common Entrance Exam for Northeast scheduled on April 25 till further notice
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस (COVID 19) के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए भारतीय सेना ने उत्तर पूर्व के लिए कॉमन एंट्रेंस परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित होनी थी। सेना की तरफ से 20 अप्रैल को जारी आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि पूर्वोत्तर के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा अनिश्चित काल के लिए स्थगित की जा रही है। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी, गुवाहाटी लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई का कहना है कि शिलांग, मेघालय, जोरहाट और नारंगी, असम रंगपहाड़, नागालैंड में कॉमन एंट्रेंस परीक्षा होने वाली थी। ये परीक्षा  25 अप्रैल को निर्धारित की गई थी। लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफे की वजह से इस परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE : कोरोना महामारी की वजह से आयोग ने इन परीक्षाओं को किया स्थगित
विज्ञापन



पूर्वोत्तर के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की संशोधित तिथियों पर निर्णय बाद में लिया जाएगा। आइजोल में 1 से 8 मई तक की सभी भारतीय सेना भर्ती रैलियों को भी 31 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, पूर्वोत्तर के लिए स्थगित सामान्य प्रवेश परीक्षा असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के उम्मीदवारों के स्कोर को प्रभावित नहीं करेगी। सेना की तरफ से संशोधित परीक्षा तिथियों और अन्य विवरणों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के जरिए दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed