फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army Jobs 2021: If you want to serve the country even while in civil life, then you have a great opportunity, the army has asked for applications for these posts-safalta

Indian Army Jobs 2021: अगर सिविल लाइफ में रहते हुए भी करना चाहते हैं देश सेवा तो आपके पास है शानदार मौका, सेना ने इन पदों के लिए मांगे हैं आवेदन

Tue, 20 Jul 2021 06:02 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 20 Jul 2021 06:02 PM IST
सार

युवाओं के पास भारतीय सेना में शामिल होने का शानदार मौका आया है। सेना ने टेरिटोरियल आर्मी में अफसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं और इनके लिए 19 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Indian Army Jobs 2021: If you want to serve the country even while in civil life, then you have a great opportunity, the army has asked for applications for these posts-safalta
भारतीय सेना में नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय सेना में शामिल होना और देश सेवा करना हर युवा का सपना होता है। अगर आप भी भारतीय सेना में शमिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है। दरअसल भारतीय सेना की इकाई  टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) ने अफसर पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों की खास बात यह है कि इसके लिए 18 से 42 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते हैं और सिविल लाइफ में रहते हुए भी सेना में जाने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। भारतीय सेना ने इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू कर दी है और यह 19 अगस्त तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए आपको सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए ये योग्यताएं हैं जरूरी :

टेरिटोरियल आर्मी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास भारतीय नागरिकता होनी जरूरी है। इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

विज्ञापन

इन पदों से संबंधित जरूरी जानकारी :

टेरिटोरियल आर्मी के इस भर्ती में कितने पदों पर भर्तियां की जाएंगी, इसकी सेना ने अभी तक घोषणा नहीं की है। लेकिन इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन किया जाएगा। यह नियुक्ति भारतीय सेना में स्थाई तौर पर नहीं होगी और अभ्यर्थियों को बेसिक ट्रेनिंग के अलावा हर साल 2 महीने की मिलिट्री ट्रेनिंग पर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाने क्या है टेरिटोरियल आर्मी :

टेरिटोरियल आर्मी भारतीय सेना की एक इकाई है जिसमें 18 से 42 वर्ष तक के मानसिक और शारीरिक रूप से फिट नागरिक शामिल हो सकते हैं। टेरिटोरियल आर्मी भारतीय रक्षापंक्ति की दूसरी पंक्ति है। हालांकि युद्ध के समय में इनकी तैनाती फ्रंट लाइन में भी की जाती है। इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रति वर्ष कुछ दिनों का सैनिक प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर देश की रक्षा के लिए उनकी सेवाएं ली जा सकें।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको तुरंत ही सफलता के कोर्सेस का हिस्सा बन चाहिए। आप सफलता द्वारा UPSSSC PET, यूपी SI, SSC GD, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed