Agniveer Physical Test: 1.6 किमी दौड़, पुल-अप्स और टेस्ट के आधार पर होगा चयन; जानें ग्रुप वाइज स्कोरिंग सिस्टम
Agniveer Physical Test 2025: अग्निवीर भर्ती 2025 के तहत होने वाला फिजिकल टेस्ट इस बार नए नियमों और ग्रुप वाइज स्कोरिंग सिस्टम के आधार पर आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और पदों के अनुसार उपयुक्त बनाने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Army Agniveer Result: भारतीय सेना अग्निवीर के लिए लिखित परीक्षा 10 जुलाई को सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी, फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
8 या 9 नवंबर को होगा फिजिकल टेस्ट
भर्ती प्रक्रिया के तहत फिजिकल टेस्ट (रैली) का आयोजन 8 या 9 नवंबर 2025 से किया जाना है। इस भर्ती के माध्यम से जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वुमेन मिलिट्री पुलिस जैसे पदों पर चयन किया जाएगा। इसके अलावा, हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, JCO कैटरिंग और JCO रिलिजियस टीचर के पदों पर भी बहाली की जाएगी।
अब चार कैटेगरी में होगी 1600 मीटर दौड़
इस बार अग्निवीर भर्ती के तहत आयोजित 1600 मीटर दौड़ को चार कैटेगरी में बांटा गया है, जबकि पहले केवल दो ग्रुप होते थे। अब अभ्यर्थियों को दौड़ पूरी करने के लिए आधा मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।
पहले जहां केवल 5 मिनट 45 सेकंड तक दौड़ पूरी करने पर क्वालीफाई माना जाता था, अब 6 मिनट 15 सेकंड तक दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थी भी चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ सकेंगे। इससे उन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को मौका मिलेगा, जिनमें दौड़ की बजाय अन्य स्किल्स अधिक जरूरी हैं।
जानिए ग्रुप के हिसाब से कितनी दौड़
अग्निवीर भर्ती के तहत आयोजित फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को 1.6 किमी दौड़ और पुल-अप्स के आधार पर चार ग्रुप में बांटा गया है, जिनमें अंकों का वितरण अलग-अलग है। इसके अलावा 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे।
- ग्रुप-1: उम्मीदवारों को 5 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी, जिसके लिए 60 अंक मिलेंगे। साथ ही 10 पुल-अप्स करने होंगे, जिनके लिए 40 अंक निर्धारित हैं।
- ग्रुप-2: इस ग्रुप में दौड़ की समय सीमा 5 मिनट 45 सेकंड है, जिसके लिए 48 अंक दिए जाएंगे। 9 पुल-अप्स करने होंगे, जिनके लिए 33 अंक मिलेंगे।
- ग्रुप-3: छह मिनट में दौड़ पूरी करने पर 36 अंक मिलेंगे और 8 पुल-अप्स के लिए 27 अंक दिए जाएंगे।
- ग्रुप-4: छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 24 अंक मिलेंगे। अगर उम्मीदवार 7 पुल-अप्स करता है तो 21 अंक मिलेंगे, जबकि 6 पुल-अप्स करने पर 16 अंक दिए जाएंगे। सभी ग्रुप में दो परीक्षण 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग हैं, यानी इन्हें पास करना अनिवार्य है, लेकिन इनके लिए अंक नहीं दिए जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
- इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे “Agniveer Result” या “CEE Results” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- उसमें पास/फेल की स्थिति और अगले चरण की जानकारी होगी।
- भविष्य के लिए रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट भी ले लें।