फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Airforce Recruitment 2021: Recruitment has come out on these posts of Indian Air Force, know how the candidates will be selected in this recruitment-safalta

Indian Airforce Recruitment 2021: भारतीय वायुसेना के इन पदों पर निकली हैं भर्तियां, जानिए इस भर्ती में कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन

Mon, 16 Aug 2021 12:29 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 16 Aug 2021 12:29 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना ने ग्रुप-सी सिविलियन के 282 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से एक महीने के भीतर आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Indian Airforce Recruitment 2021: Recruitment has come out on these posts of Indian Air Force, know how the candidates will be selected in this recruitment-safalta
इंडियन एयरफोर्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय वायुसेना ने ग्रुप-सी सिविलियन के 282 पदों पर भर्ती के लिए 24 से 30 जुलाई के रोजगार समाचार में नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के एक माह के भीतर तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां सिविलियन श्रेणी के अधीक्षक, लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टोर कीपर, कुक, पेंटर, कारपेंटर, कूपर स्मिथ और शीट मेटल वर्कर, ए/सी मेक, फिटर, हाउस कीपिंग स्टाफ, लॉन्ड्रीमैन, मेस स्टाफ, एमटीएस, टेलर, ट्रेड्समैन तथा हिंदी टाइपिस्ट के पदों पर की जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि इसमें ग्रेजुएट्स से लेकर दसवीं पास तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप फ्री करेंट अफेयर्स PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे होगा चयन : 

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा तथा स्किल/फिजिकल/प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा पदों के लिए दी गई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके पद के हिसाब से स्किल/फिजिकल/प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अधीक्षक के पद के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट, लोअर डिवीज़न क्लर्क के पद लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास, स्टोर कीपर के पद लिए 12 वीं कक्षा या समकक्ष पास तथा कुक (साधारण ग्रेड) के पद लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक के साथ कैटरिंग में सर्टिफिकेट या डिप्लोमापेंटर होना आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कारपेंटर, कूपर स्मिथ और शीट मेटल वर्कर, ए/सी मेक, फिटर, हाउस कीपिंग स्टाफ, लॉन्ड्रीमैन, मेस स्टाफ, एमटीएस, टेलर, ट्रेड्समैन के पद के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास तथा हिंदी टाइपिस्ट के पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अधिसूचना में दिए गए प्रारूप में आवेदन भर के दस्तावेजों के साथ सामान्य डाक/ पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से संबंधित वायु सेना स्टेशन में नियत समय के भीतर जमा करना होगा। 18 से 25 साल के इच्छुक अभ्यर्थी रिक्तियों और योग्यता के अनुसार अपनी पसंद के वायु सेना स्टेशन पर ऑफलाइन मोड से आवेदन जमा कर सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UPSSSC PET, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपने सरकारी नौकरी करने के सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed