फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Airforce Agniveer Recruitment 2022: Bumper applications are coming to participate in this recruitment, know how much time will it take to get the job-safalta

Indian Airforce Agniveer Recruitment 2022 : इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं बंपर आवेदन, जानें नौकरी मिलने में लगेगा कितना समय

Mon, 04 Jul 2022 02:02 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 04 Jul 2022 02:02 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर स्कीम के तहत युवाओं की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी पांच जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
Indian Airforce Agniveer Recruitment 2022: Bumper applications are coming to participate in this recruitment, know how much time will it take to get the job-safalta
वायुसेना - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर स्कीम के तहत वायुसेना में जवानों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वायुसेना ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 24 जून 2022 से कर दी है। वायुसेना में जाने के इच्छुक अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए पाँच जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का जन्म 29 दिसंबर 1999 से 29 जून 2005 के बीच होना आवश्यक है। इस भर्ती के जरिये वायुसेना में तकरीबन 3500 अग्निवीरों की भर्ती की जा सकती है। अभ्यर्थी वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इससे संबंधित जानकारी देख सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs EBook PDF- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
Air Force अग्निवीर नोटिफिकेशन 
Air Force अग्निवीर सिलेबस 
Air Force अग्निवीर सैलरी 
Air Force अग्निवीर एलिजिबिलिटी 

आ रहे हैं बंपर आवेदन :

वायूसेना में अग्निवीर स्कीम के तहत जवानों की भर्ती के लिए शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया में अभ्यर्थी जबरदस्त रुचि दिखा रहे हैं। दरअसल इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए दो दिनों के भीतर 50 हजार से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि सैन्यबलों में युवाओं की भर्ती के लिए लागू किये गए अग्निवीर स्कीम का युवाओं ने जबरदस्त विरोध किया था।

विज्ञापन

नौकरी मिलने में लगेगा कितना समय :

अग्निवीर स्कीम के तहत आयोजित हो रही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी देने में एयरफोर्स ज्यादा समय नहीं लगाएगी। दरअसल इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया इस साल के आखिर तक पूरी कर ली जाएगी। एयरफोर्स में युवाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट 24 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा। एयरफोर्स द्वारा इस संबंध में दी गई जानकारी के मुताबिक दिसंबर तक चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी करके इन्हें ट्रेनिंग के लिए बुला लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन ले सकते हैं हिस्सा :

इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो साइंस बिषय से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। जबकि नॉन साइंस विषयों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी भी विषय से 12वीं में 50 फीसदी अंको के साथ उतीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed