फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Air Force jobs IAF AFCAT 1 2023 exam recruitment registration last date soon

IAF AFCAT 2023: भारतीय वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका, जल्दी करेंं

Thu, 29 Dec 2022 11:36 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 29 Dec 2022 11:36 AM IST
सार

 IAF AFCAT 2023: भारतीय वायु सेना ने कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एक दिसबंर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। जिसकी आखिरी तारीख कल यानी 30 दिसंबर 2022 है । 

विज्ञापन
Indian Air Force jobs IAF AFCAT 1 2023 exam recruitment registration last date soon
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

IAF AFCAT 2023 Registration Last Date: भारतीय वायु सेना (IAF) में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय वायु सेना में एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2022) के तहत भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हों और किसी वजह से अब तक फॉर्म न भर पाए हों, वे फटाफट एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइटों https://careerindianairforce.cdac.in या  https://afcat.cdac.in पर  आवेदन कर दें। आईएएफ परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानी 30 दिसंबर 2022 शाम पांच बजे तक है।  ये आवेदन शॉर्ट सर्विस कमीशन के फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच के लिए हैं। इसके साथ ही एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम फ्लाइंग ब्रांच के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

 

हैदराबाद वायु सेना अकादमी में होगा प्रशिक्षण

चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण वायु सेना अकादमी डंडीगल (हैदराबाद) में जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में सभी पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित किया जाएगा। वायु सेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखाओं के लिए प्रशिक्षण की अवधि 74 सप्ताह और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) शाखाओं के लिए 52 सप्ताह है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कमीशन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

AFCAT 2023: आयु सीमा

फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी / गैर-तकनीकी) शाखाओं के लिए आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

 

विज्ञापन

AFCAT 2023: शारीरिक योग्यता

एसएसबी द्वारा बुलाए जाने पर उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से फिट होने की सलाह दी जाती है ताकि वे एएफएसबी में परीक्षणों से गुजर सकें। आपको 10 मिनट में 01 मील (1.6 किमी) दौड़ने होगा। साथ ही 10 पुश अप और 03 चिन अप करना होगा।

 

AFCAT 2023: चयन प्रक्रिया

एएफसीएटी लिखित परीक्षा सहित तीन राउंड होंगे।  इसके बाद ऑफिसर्स इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट और ग्रुप टेस्ट / इंटरव्यू होंगे।

 

AFCAT 2023: आवेदन शुल्क

  • एएफसीएटी के लिए  250 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
  • एनसीसी के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed