फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post GDS Recruitment 2023 Gramin Dak Sevak last date Apply at indiapostgdsonline.gov.in

India Post GDS Recruitment: डाक विभाग में करीब 13 हजार पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Sun, 11 Jun 2023 11:38 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 11 Jun 2023 11:38 AM IST
सार

India Post GDS: ग्रामीण डाक सेवक, शाखा पोस्टमास्टर, सहायक शाखा पोस्टमास्टर, डाक सेवक के पद पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो रही है।

विज्ञापन
India Post GDS Recruitment 2023 Gramin Dak Sevak last date Apply at indiapostgdsonline.gov.in
इंडिया पोस्ट भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

India Post GDS Recruitment 2023 Last Date: भारतीय डाक की तरफ से चल रही ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का आज यानी 11 जून 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार जो ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 12828 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

भारतीय डाक की इस भर्ती के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS) शाखा पोस्टमास्टर (BPM) सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) डाक सेवक (DS) के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 12,828 विभिन्न सर्किलों में शाखा डाकघरों (बीओ) में ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट बैंक पोस्टमास्टर पदों को भरना है। आवेदक 12 से 14 जून, 2023 तक अपने फॉर्म संपादित कर सकेंगे। 

विज्ञापन

आयु-सीमा

भारतीय डाक विभाग भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा 18-40 वर्ष है, जिसकी गणना 11 जून, 2023 के मुताबिक की जाएगी। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालांकि, सभी महिला आवेदकों, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के आवेदकों, पीडब्ल्यूडी आवेदकों और ट्रांसवुमन आवेदकों के लिए शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना पंजीकरण करें।

  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • अब सबमिट पर क्लिक करें।

  • आवेदन पेज को डाउनलोड करें

  • इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed