फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   India Post GDS Recruitment 2021: Recruitment has come out on 4264 posts in Uttar Pradesh Postal Department, know what will be the salary and what will be done-safalta

India Post GDS Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश डाक विभाग में 4264 पदों पर निकली है भर्ती, जानें क्या होगी सैलरी और करने होंगे कौन से काम

Mon, 30 Aug 2021 09:07 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 30 Aug 2021 09:07 AM IST
सार

भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों के 4264 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 22 सितंबर तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
India Post GDS Recruitment 2021: Recruitment has come out on 4264 posts in Uttar Pradesh Postal Department, know what will be the salary and what will be done-safalta
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 4264 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की तैयारी करने की जरूरत नहीं है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनके दसवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किए गए मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 22 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

निम्नलिखित योग्यता वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन :

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का हिंदी भाषा के साथ दसवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास कम से कम 60 दिनों की अवधि का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन

इतनी मिलेगी सैलरी और करने होंगे ये काम :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी, तो वहीं जीडीएस/एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये की सैलरी दी जाएगी। इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को डाक टिकट और स्टेशनरी बेचना, भारतीय डाक वितरण बैंक (IPPB) के खातों में ग्राहकों के पैसे जमा करना और निकालना, चिट्ठी, पत्र एवं अन्य डाक का घर-घर जा कर वितरण करना, डाक घर से सम्बंधित स्कीमों के बारे में ग्रामीणों को जागरुक करने हेतू मेले एवं मार्केटिंग के कार्य करना, ब्रांच पोस्टमास्टर की उसके दैनिक आधिकारिक कार्यों में सहायता जैसे कार्य करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UP SI, SSC GD, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री मॉक-टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed