फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   India Post GDS Recruitment 2021: Know what is the basic computer training course, which will be needed in this postal recruitment-safalta

India Post GDS Recruitment 2021: जानिए क्या है बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स, जिसकी इस डाक भर्ती में पड़ेगी जरूरत

Mon, 06 Sep 2021 01:31 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 06 Sep 2021 01:31 PM IST
सार

 भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों के 4264 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें अभ्यर्थियों के चयन के लिए किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
India Post GDS Recruitment 2021: Know what is the basic computer training course, which will be needed in this postal recruitment-safalta
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

सरकारी नौकरी के लिए रिक्तियां निकलने का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के पास बिना परीक्षा दिए नौकरी लेने का शानदार मौका है। दरअसल भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 4264 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें अभ्यर्थियों के चयन के लिए किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में सफल अभ्यर्थियों का चयन उनके दसवीं और बारहवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किए गए मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 22 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Ebooks- Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का हिंदी भाषा के साथ दसवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास कम से कम 60 दिनों की अवधि का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स करने का अनुभव होना चाहिए। इन पदों पर 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन

क्या है बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स सर्टिफिकेट :

इन पदों पर नौकरी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों के पास कम से कम 60 दिनों की अवधि का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। गौरतलब है कि यह कोर्स कंप्यूटर के बेसिक नॉलेज से जुड़ा है। अभ्यर्थियों के पास कम से कम 60 दिनों की अवधि तक इस कोर्स को करने का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इस सर्टिफिकेट को ऐसे कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से जारी होना चाहिए, जिसे केंद्र सरकार, राज्य सरकार, यूनिवर्सिटी, बोर्ड या किसी प्राइवेट संस्था द्वारा चलाया जा रहा है। हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों को इस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिन्होंने दसवीं, बारहवीं या किसी अन्य हायर क्लास में कंप्यूटर को एक विषय के रूप में पढ़ा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो अपनी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी लेखपाल, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed