फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   In the shortlisting process of Lekhpal recruitment, women's cutoff is more than men-safalta

UP Lekhpal Exam 2022: लेखपाल भर्ती की शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया में पुरुषों से अधिक रहा महिलाओं का कटऑफ, जानिए क्या है पूरी बात

Sat, 14 May 2022 03:05 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 14 May 2022 03:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपल भर्ती की मुख्य परीक्षा तिथि का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 19 जून को यह परीक्षा आयोजित की जानी है। इसके अलावा आयोग ने वर्ष 2022 की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी भी साझा कर दी है।  
 

विज्ञापन
In the shortlisting process of Lekhpal recruitment, women's cutoff is more than men-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के पदों पर कराई जा रही भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर दिया है। आयोग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिस भी साझा किया गया है। जिसमें अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समेत सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों का कटऑफ स्कोर साझा किया गया है। गौरतलब है कि अभ्यर्थियों को उनके पीईटी-2021 के नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है जिसमें महिला अभ्यर्थियों का स्कोर सबसे अधिक है। इसके विपरीत भूतपूर्व सैनिक की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों का कटऑफ सबसे कम रहा है। इस जानकारी को विस्तार से समझने के लिए कैंडिडेट्स यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे समझें पूरी जानकारी 

यूपीएसएसएससी के द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 19 जून, 2022 को होगी। इस एग्जाम के लिए लगभग ढाई लाख अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं जबकि परीक्षा के लिए 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। ऐसे में अगर पीईटी -2021 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर को देखें तो जहां अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों का कटऑफ स्कोर 62.96 रहा है वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भूतपूर्व सैनिक व सैन्य विनियोजित से ताल्लुक रखने वाले अभ्यर्थियों का कटऑफ स्कोर क्रमश: 61.80, 44.71, 49.84, 51.12, 00.91 रखा गया है। जबकि महिला कैंडिडेट्स का 64.74 अंक है जोकि अन्य सभी श्रेणी की तुलना में सबसे अधिक है। इन आंकड़ों को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विज़िट करें। 

विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed