फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   In Lekhpal recruitment know how many seats are reserved for women-safalta

UPSSSC PET Lekhpal 2021: लेखपाल भर्ती में सिर्फ इन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा आरक्षण का लाभ, जानें महिलाओं के लिए कितनी सीटें हैं आरक्षित

Tue, 18 Jan 2022 07:01 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 18 Jan 2022 07:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी से शुरू हो गई है। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
In Lekhpal recruitment know how many seats are reserved for women-safalta
UP Lekhpal Recruitment - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ये सात जनवरी 2022 से शुरू हुई है और 28 जनवरी 2022 तक चलेगी। राज्य में इससे पहले लेखपाल के पदों पर 2015 में भर्ती की गई थी। वर्तमान लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव भी किया गया है और साथ ही इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

सिर्फ इन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा आरक्षण का लाभ :

राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने जा रही भर्ती में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिल सकेगा जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लेखपाल भर्ती में आरक्षण तथा उम्र सीमा में छूट का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को ही दिया जाएगा। 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती में राज्य के आरक्षण के नियमों के अनुसार 1690 पद एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 152 पद एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 2174 पद ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए और 798 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। जबकि अनारक्षित पदों की संख्या 3,271 है।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए कितनी सीटें हैं आरक्षित :

लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती में महिलाओं के लिए भी सीटें आरक्षित हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में महिलाओं को 20फीसदी क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया गया है और लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में से 1604 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। हालांकि,इस आरक्षण का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC में 2500+ भर्तियां 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed