UP Lekhpal Recruitment 2022: लेखपाल की परीक्षा में यूपी से लेकर देश दुनिया के कई टॉपिक्स से आएंगे प्रश्न, परीक्षा में होना है पास तो इनका जरूर कर लें अभ्यास
उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयनआयोग द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए 8,085 पदों पर भर्ती की जानी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कई सालों के बाद लेखपाल के रिक्त पदों पर आयोजित की जा रही भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी काफी समयसे तैयारियों में जुटे हैं और परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिये कुल 8085 पदों पर भर्ती की जानी है और इसकी मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के मार्क्स के आधार परशॉर्टलिस्ट किया जाना है। राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग जल्द ही इस भर्ती के लिए परीक्षाकी तारीखों का ऐलान कर सकती है। वहीं, अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवंकम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्पलीटतैयारी कर सकते हैं।
देश दुनिया के कई टॉपिक्स से आएंगे प्रश्न :
उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही इस भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से यूपी तथा देश दुनिया के कई टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। गौरतलब है कि इस परीक्षा के सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल, जनसंख्या और उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में भी प्रश्न पूछे जाएंगे।
अभ्यर्थी इन प्रश्नों का कर लें अभ्यास
Q.1 उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय किस जिले में है?
उत्तर - प्रयागराज
Q.2 अफीम पौधे के किस भाग से प्राप्त की जाती है?
उत्तर - सूखे लेटेक्स
Q.3 कजरी किस राज्य का लोक नृत्य है?
उत्तर - उत्तर प्रदेश
Q.4 खैबर दर्रे किन देशों से जुड़े हुए हैं?
उत्तर : अफगानिस्तान और पाकिस्तान
Q.5 उत्तर प्रदेश की जामा मस्जिद किस जिले में है?
उत्तर - आगरा
Q.6 'भारतमाता' नामक प्रसिद्ध पेंटिंग के चित्रकार कौन थे?
उत्तर : अवनिंद्रनाथ टैगोर
Q.7 भारत में सबसे ऊँचा बाँध भाखड़ा किस नदी पर बना है?
उत्तर : सतलुज
Q.8 भारत में ऊर्जा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्त्रोत है?
उत्तर : कोयला
Q.9 जालियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?
उत्तर : 13 अप्रैल 1919
Q.10 हंटर कमिटी की रिपोर्ट कब प्रकाशित हुई थी?
उत्तर : 18 मई 1920
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप SSC की किसी भर्ती या यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप safalta app डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहेइन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।