फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IIT Hyderabad Recruitment for Women of assistant professior posts apply at iith.ac.in

IIT Hyderabad Recruitment: सहायक प्रोफेसर पदों पर महिलाओं की भर्ती, एक लाख से ज्यादा मिलेगा वेतन

Mon, 18 Dec 2023 02:51 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 18 Dec 2023 02:51 PM IST
सार

IIT Hyderabad Recruitment 2023: आईआईटी हैदराबाद ने महिलाओं के लिए स्पेशल भर्ती निकाली है। सहायक प्रोफेसर पदों पर महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक महिलाएं इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
IIT Hyderabad Recruitment for Women of assistant professior posts apply at iith.ac.in
नौकरी

विस्तार

IIT Hyderabad Recruitment 2023: आईआईटी हैदराबाद (IITH) की तरफ से एक विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें फैकल्टी पदों पर सिर्फ महिलाओं की भर्ती की जा रही है। इसमें सहायक प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iith.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2023 शाम साढ़े पांच बजे तक है।

विज्ञापन

IIT Hyderabad आयुसीमा

आईआईटी हैदराबाद में सहायक प्रोफेसर महिला पदों पर आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT Hyderabad Recruitment इन विभागों में रिक्तियां

आईआईटी हैदराबाद में महिलाओं के लिए रिक्तियां विभिन्न विभागों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, रसायन विज्ञान, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, डिजाइन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, उद्यमिता और प्रबंधन, लिबरल आर्ट्स, गणित, मैकेनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, विज्ञान और धातुकर्म इंजीनियरिंग और भौतिकी में हैं।

विज्ञापन

IIT Hyderabad Recruitment वेतन

सहायक प्रोफेसर ग्रेड 1 पर चयनित महिला उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार, स्वीकार्य भत्तों के साथ न्यूनतम वेतन 1,01,500 तय किया जाएगा। तीन साल की सेवा पूरी होने के बाद उम्मीदवार को वेतन स्तर 13ए1 पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

सहायक प्रोफेसर ग्रेड 2 के लिए चयनित महिला उम्मीदवारों को न्यूनतम मूल वेतन भत्ते के साथ 98,200 तय दिया जाएगा। एक बार इस पद पर चयनित होने के बाद, पीएचडी के बाद तीन साल का अनुभव पूरा करने पर आवेदक को आंतरिक मूल्यांकन के माध्यम से सहायक प्रोफेसर ग्रेड I के पद के लिए विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed