फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If you want to do a job in Railways then you can take part in these recruitments-safalta

Railway Jobs 2022: रेलवे में करनी है नौकरी तो इन भर्तियों में ले सकते हैं हिस्सा, 10वीं से लेकर ग्रैजुएट के अभ्यर्थियों को मिलता है मौका

Sat, 19 Mar 2022 01:37 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 19 Mar 2022 01:37 PM IST
सार

रेलवे द्वारा इस वक्त ग्रुप D के 1.03 लाख पदों और नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसमें से ग्रुप D की रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती पदों की संख्या के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है।

विज्ञापन
If you want to do a job in Railways then you can take part in these recruitments-safalta
आरआरबी - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय रेलवे देश में सबसे अधिक सरकारी नौकरी देने वाले क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, इस वक्त रेलवे में तकरीबन 13 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। साथ ही रेलवे समय-समय पर नए कर्मचारियों की भर्ती भी निकालती रहती है। रेलवे द्वारा इस वक्त ग्रुप D के 1.03 लाख पदों और नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसमें से ग्रुप D की रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती पदों की संख्या के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है। अगर आप भी रेलवे की ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप RRB Group-D FREE Mock Test Series- Attempt Here की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

रेलवे में करनी है नौकरी तो इन भर्तियों में ले सकते हैं हिस्सा :

अगर आपका सपना रेलवे में नौकरी करने का है तो आप आगे दी गई इन भर्तियों में हिस्सा ले सकते हैं और रेलवे में नौकरी करने का अपना सपना पूरा कर सकतेहैं।

विज्ञापन
  • RRB (NTPC): रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अपरेंटिस, गुड्स गार्ड, ट्रैफिक सहायक, सहायक स्टेशन मास्टर जैसे नॉन टेक्निकल पदों के लिए यह भर्ती आयोजितकी जाती है।इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, इसके कुछपदों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। रेलवे द्वारा अभी NTPC के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • RRB (JE): भारतीय रेलवे में विभिन्न तकनीकी पदों पर इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जूनियर इंजीनियर (JE)भर्ती आयोजित की जाती है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
  • RRB (ALP) और टेक्नीशियन: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए ये भर्तियां आयोजित कीजाती हैं। इन पदों के लिए होने वाली भर्ती में पदों की जरूरत के हिसाब से 12वीं पास या इंजीनियरिंग में डिग्री, डिप्लोमा या 10वीं पास होने के साथ ITI सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाता है।

रेलवे की परीक्षाओं की घर बैठे तैयारी करें

अगर आप भी रेलवे में नौकरी की नौकरी का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए मेहनत भी कर रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की सहायता ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम रेलवे समेत लगभग सभी सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है। यहां तैयारी करने वाले कई छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर सरकारी नौकरी हासिल की है। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट कर या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed