फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If you want to do a job in Railways take part in these recruitment -safalta

Railway Jobs 2022: रेलवे में करनी है नौकरी तो इन भर्तियों में ले सकते हैं हिस्सा, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थियों को मिलता है मौका

Mon, 21 Mar 2022 04:02 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 21 Mar 2022 04:02 PM IST
सार

If you want to do a job in Railways then you can take part in these recruitments

विज्ञापन
If you want to do a job in Railways take part in these recruitment -safalta
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी रेल नेटवर्क्स में से एक है और इसमें लाखों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। भारत में रेलवे सबसे अधिक सरकारीनौकरी देने के लिए जानी जाती है। एक अनुमान के मुताबिक इस वक्त रेलवे में तकरीबन 13 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। साथ ही रेलवे समय समय पर नएकर्मचारियों की भर्ती भी निकालते रहती है। रेलवे द्वारा इस वक्त ग्रुप D के 1.03 लाख पदों और नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदोंके लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसमें से ग्रुप D की रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती पदों की संख्या के हिसाब से दुनिया कीसबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है। अगर आप भी रेलवे की ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

रेलवे में करनी है नौकरी तो इन भर्तियों में ले सकते हैं हिस्सा :

अगर आपका सपना रेलवे में नौकरी करने का है तो आप आगे दी गई इन भर्तियों में हिस्सा ले सकते हैं और रेलवे में नौकरी करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

RRB, NTPC: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अपरेंटिस, गुड्स गार्ड, ट्रैफिक सहायक, सहायक स्टेशन मास्टर जैसे नॉन टेक्निकल पदों के लिए यह भर्ती आयोजित की जाती है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, इसके कुछपदों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। रेलवे द्वारा अभी NTPC के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

RRB (JE) : भारतीय रेलवे में विभिन्न तकनीकी पदों पर इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जूनियर इंजीनियर (JE)भर्ती आयोजित की जाती है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
RRB (ALP) और टेक्नीशियन : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए ये भर्तियां आयोजित कीजाती हैं। इन पदों के लिए होने वाली भर्ती में पदों की जरूरत के हिसाब से 12वीं पास या इंजीनियरिंग में डिग्री, डिप्लोमा या 10वीं पास होने के साथ ITIसर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाता है।

ग्रुप D भर्ती : रेलवे में लेवल 1 की रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती आयोजित की जाती है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना आवश्यक है।इन भर्तियों के अलावा भी रेलवे अप्रेंटिस, RPF तथा अन्य कई पदों के समय समय पर भर्ती निकालते रहती है। अभ्यर्थियों को इन भर्तियों से जुड़े अपडेट्स केलिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे कीविभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करनेके अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed