Group D Exam 2022: ग्रुप D भर्ती में होने जा रहे हैं शामिल तो जान लें कब तक जारी होगी परीक्षा की तारीख और इसमें पूछे जाएंगे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न
रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए इसी साल जुलाई महीने से परीक्षा शुरू हो सकती है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसके लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं कि जा सकी है। हालांकि रेलवे ने यह घोषणा जरूर की है कि इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा जुलाई 2022 से शुरू हो सकती है। 1.03 लाख रिक्त पदों को भरने हेतु आयोजित की जा रही इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रिक्तियों तथा इसमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से यह भर्ती भारत की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
कब तक जारी हो सकती है परीक्षा की तारीख :
रेलवे ने इस भर्ती के लिए परीक्षा जुलाई 2022 से शुरू करने की बात तो कही है लेकिन अभी तारीखों को लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे इस भर्ती के लिये परीक्षा की तारीखों का ऐलान अगले कुछ दिनों के भीतर या NTPC भर्ती के CBT 2 का आयोजन पूरा होने के बाद कर सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
पूछे जाएंगे किस लेवल के प्रश्न :
इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके CBT 1 के सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस के टॉपिक्स से दसवीं के लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, बाकी विषयों के लिए डिफिकल्टी लेवल की जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन यह भर्ती 10वीं के स्तर की है, इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी विषयों में भी सिलेबस के मुताबिक दसवीं के लेवल के ही प्रश्न पूछे जाएंगे।
क्या है एग्जाम पैटर्न :
इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न 25, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों से कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक मिलेगा, लेकिन नेगेटिव मार्किंग लागू होने की वजह से प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट भी लिया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।