फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IDBI SO Recruitment 2023 Today Last date to Apply Online Know How to Register at idbibank.in

IDBI SO Recruitment 2023: विशेषज्ञ अधिकारी के पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, इस लिंक से अभी कर दें अप्लाई

Mon, 25 Dec 2023 09:45 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 09:45 AM IST
सार

IDBI Bank SO Recruitment 2023 : आईडीबीआई बैंक में विशेषज्ञ अधिकारी पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर तुरंत अप्लाई कर दें।

विज्ञापन
IDBI SO Recruitment 2023 Today Last date to Apply Online Know How to Register at idbibank.in
आईडीबीआई बैंक एसओ भर्ती

विस्तार

IDBI Bank SO Recruitment 2023 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (आईडीबीआई)  की तरफ से विशेषज्ञ अधिकारी पदों पर भर्ती की जानी है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 09 दिसंबर 2023 से चल रही है। गौरतलब है कि आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है, लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर तुरंत अप्लाई कर दें। साथ ही, शुल्क का भुगतान भी आज ही कर दें।

विज्ञापन

रिक्तियों की संख्या

आईडीबीआई बैंक एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक और जीवन बीमा निगम की सहायक कंपनी है। आईडीबीआई बैंक में  स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर 86 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं।
मैनेजर ग्रेड बी 46
सहायक महाप्रबंधक एजीएम ग्रेड सी 39
उप महाप्रबंधक (डीजीएम) - ग्रेड डी 01

विज्ञापन
विज्ञापन

IDBI Recruitment आवेदन शुल्क

आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को 1000 रुपये, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट, ई चालान के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं।
  • यहां करियर > वर्तमान रिक्तियां के तहत विशेषज्ञ अधिकारी की भर्ती - 2024-2 पर जाएं।
  • यहां उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आईबीपीएस पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed