फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IDBI recruitment 2023 for JAM, ESO, Now Apply for 86 Specialist Officer posts from December 9 at idbibank.in

IDBI Recruitment: आईडीबीआई बैंक में एक भर्ती का आज आखिरी दिन, दूसरी के लिए नोटिफिकेशन जारी; पढ़ें पूरी डिटेल

Wed, 06 Dec 2023 02:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 06 Dec 2023 02:23 PM IST
सार

IDBI Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक में जूनियर सहायक प्रबंधक और कार्यकारी - बिक्री और संचालन (ईएसओ) के पदों पर भर्ती चल रही है। साथ ही, बैंक ने एक नई भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन दोनों भर्तियों के बारे में आगे पढ़ें।

विज्ञापन
IDBI recruitment 2023 for JAM, ESO, Now Apply for 86 Specialist Officer posts from December 9 at idbibank.in
idbi bank recruitment

विस्तार

IDBI Recruitment 2023: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 9 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट - idbibank.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर, 2023 है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क और रिक्ति विवरण

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 86 एसओ पदों को भरना है। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

IDBI JAM, ESO Recruitment 2023: इस भर्ती के लिए आज तक करें आवदेन

इसी के साथ, आईडीबीआई बैंक ने 22 नवंबर से जूनियर सहायक प्रबंधक और कार्यकारी - बिक्री और संचालन (ईएसओ) के पदों पर भी भर्ती निकाली थी, जिसके लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.idbibank.in पर जाकर आज तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन होगी भर्ती परीक्षा

इस भर्ती के तहत भारत में आईबीडीआई बैंक शाखाओं में कुल 2100 रिक्तियों को भरा जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, जेएएम भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से 31 दिसंबर को आयोजित होने वाली है जबकि ईएसओ भर्ती परीक्षा 30 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
  • करियर ऑप्शन के तहत वर्तमान रिक्तियां पर क्लिक करें।
  • उसके बाद JAM और ESO की भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आईबीपीएस पोर्टल पर पंजीकरण करें और आवेदन करें।
  • फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed