आईडीबीआई भर्ती: 920 पदों पर होगी नियुक्ति, बैंक ने जारी किया प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक साइट idbibank.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईडीबीआई बैंक ने कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने कार्यकारी पदों के लिए आवेदन किया है, वे आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक साइट idbibank.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड आधिकारिक साइट पर 26 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक ही उपलब्ध होगा रहेगा।
150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे
कार्यकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 5 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में रीजनिंग, वर्किंग इंग्लिश लैंग्वेज और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 150 अंक के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। वहीं प्रश्न पत्र द्विभाषी होगा- अंग्रेजी और हिंदी।
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक साइट idbibank.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध करंट ओपनिंग लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- प्रवेश पत्र की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
यह भर्ती अभियान संगठन में 920 पदों को भरेगा। कार्यकारिणी की नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी। अनुबंध शुरू में एक वर्ष के लिए होगा, लेकिन इसे अच्छे प्रदर्शन, सौंपे गए आवश्यक ई-लर्निंग प्रमाणपत्रों को पूरा करने और रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर साल-दर-साल आधार पर दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।