IDBI Bank: स्नातक-परास्नातक के लिए बैंक में 93960 तक वेतन वाली नौकरी, 119 पदों पर सोमवार से करें पंजीकरण
IDBI Bank SCO Recruitment 2025: आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाएंगे। इस भर्ती के लिए स्नातक से लेकर परास्नातक और अनुभवी लोग आवेदन कर सकेंगे।
विस्तार
IDBI Bank SCO Recruitment 2025: अगर आप स्नातक/परास्नातक अनुभवी हैं और फिलहाल नौकरी की तलाश में हैं, तो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का आपके पास शानदार अवसर है। आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पात्र उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया अगले सप्ताह सोमवार से शुरू होने वाली है।
IDBI Bank SCO Vacancy 2025: 119 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 119 पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू होगी और 20 अप्रैल, 2025 को बंद होगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
| पद का नाम | पदों की संख्या (कुल-119) | सैलरी |
| उप महाप्रबंधक (डीजीएम) - ग्रेड डी | 8 | 1,02,300 से 1,20,940 रुपये प्रतिमाह |
| सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) - ग्रेड सी | 42 | 85,920 से 1,05,280 रुपये प्रतिमाह |
| प्रबंधक - ग्रेड बी | 69 | 64,820 से 93,960 रुपये प्रतिमाह |
IDBI Bank SCO Eligibility: पात्रता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड पदवार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, जिसमें बीटेक, बीई, बीएससी, एमएससी, सीए, एमबीए, एमसीए, बीसीए और स्नातक से परास्नातक तक शामिल है। शैक्षणिक योग्यता के अलावा कार्य अनुभव भी आवश्यक है। जो उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पंजीकरण करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें। आधिकारिक अधिसूचना नीचे उपलब्ध है।
IDBI Bank SCO Selection Process: चयन प्रक्रिया
- उपरोक्त पद/पद के लिए चयन प्रक्रिया में आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा घोषित आयु, शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव आदि के निर्धारित पात्रता मानदंडों की प्रारंभिक जांच शामिल होगी।
- प्रारंभिक जांच के बाद और दस्तावेजों के सत्यापन के बिना उम्मीदवारी सभी पदों/ग्रेडों के लिए अनंतिम होगी और मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन के अधीन होगी।
- सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया यानी ग्रुप डिस्कशन और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के लिए बुलाया जाएगा।
विस्तृत अधिसूचना यहां देखें
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क जीएसटी सहित 1050 रुपये निर्धारित है। एससी/एसटी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क जीएसटी सहित 250 रुपये है। भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।